facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोनाटा सॉफ्टवेयर की नजर यूरोपीय बाजार पर

Advertisement

Sonata Software के कुल राजस्व में यूरोप का योगदान करीब 30 प्रतिशत रहता है जबकि अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:53 PM IST
सोनाटा सॉफ्टवेयर की नजर यूरोपीय बाजार पर, IT services firm Sonata Software bets on European market to drive growth

मझोले आकार की आईटी सेवा कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर कारोबार वृद्धि के लिए यूरोपीय बाजार पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी के कुल राजस्व में यूरोप का योगदान करीब 30 प्रतिशत रहता है जबकि अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है जिसका उसके राजस्व में लगभग 60 प्रतिशत का योगदान होता है। 

सोनाटा सॉफ्टवेयर के मुख्य राजस्व अधिकारी एंथनी लैंग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हम अपने यूरोपीय कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। यूरोप में हमें अपने टेल्को और विनिर्माण कारोबार में खासा इजाफा दिख रहा है।’

टेल्को, जो प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार (टीएमटी) कार्यक्षेत्रों का हिस्सा है, ने कंपनी के राजस्व में 31 प्रतिशत का योगदान किया है जबकि खुदरा और विनिर्माण ने दिसंबर तिमाही के राजस्व में 34 प्रतिशत का योगदान दिया है। 

लैंग ने कहा कि बेंगलूरु की इस आईटी कंपनी की वृद्धि कुछेक कारकों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ग्राहक डेटा और एप्लिकेशन आधुनिकीकरण के जरिये जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेनएआई) के साथ बेहतर अनुभव के माध्यम से राजस्व बढ़ा रहे हैं, दूसरी तरफ हम ग्राहकों को कम खर्च में अधिक काम करने तथा आधुनिकीकरण के जरिये दक्षता बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं।

अपनी विकास रणनीति के तहत कंपनी ने ग्राहकों के करीब रहने के लिए तट के निकट डिलिवरी केंद्र बनाए हैं। लैंग ने कहा कि अमेरिका के लिए हमारे पास मेक्सिको है, यूरोप के लिए हमारे पास आयरलैंड, पोलैंड और मिस्र हैं। एशिया के लिए हमारा प्रमुख स्थल भारत के साथ ही मलेशिया भी है। 

दिसंबर तिमाही के दौरान 696.8 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने वाली सोनाटा का अंतरराष्ट्रीय या आईटी सेवा कारोबार अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्डिक्स और उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में परिचालित होता है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement