facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SONY ने Zee Entertainment के साथ रद्द किया मर्जर का समझौता

Advertisement

ज़ी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच 10 अरब डालर के विलय का सौदा लटका हुआ था।

Last Updated- January 22, 2024 | 1:24 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के साथ विलय समझौते को समाप्त कर दिया है। इस समझौते से देश में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का मीडिया उद्यम बन खड़ा होने की उम्मीद थी। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के नाम से जाना जाता था।

सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा, ‘‘ सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एसपीएनआई ने आज एक नोटिस जारी कर एसपीएनआई और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) द्वारा जेडईईल के एसपीएनआई में विलय से संबंधित निश्चित समझौतों को समाप्त कर दिया है, जिसकी घोषणा 22 दिसंबर 2021 को गई थी। ’’

समझौते के तहत विलय 21 दिसंबर 2023 से पहले पूरा किया जाना था। इसमें लेनदेन को पूरा करने के लिए एक महीने के अतिरिक्त समय के साथ नियामक से तथा अन्य अनुमति हासिल करना शामिल था।

इससे पहले शुक्रवार को ज़ी एंटरटेनमेंट ने कहा था कि वह कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ अपने 10 अरब डॉलर के विलय समझौते को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

लंबे समय से अटका था समझौता

ज़ी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच 10 अरब डालर के विलय का सौदा लटका हुआ था। दोनों पक्षों ने अभी तक एक समापन समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया था जबकि बातचीत के विस्तार के लिए दी गई एक महीने की छूट अवधि भी 20 जनवरी की पूरी हो गई थी।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement