facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुभाष चंद्रा, गोयनका के खिलाफ SEBI के अंतरिम आदेश के बाद घटनाक्रमों पर Sony Pictures की नजर

Advertisement

कंपनी ने कहा कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद मीडिया में कई तरह की अटकलें चल रही हैं जिनमें Zee के Sony Pictures Network India में विलय की योजना के भविष्य पर अटकलें लगाई गई हैं

Last Updated- June 21, 2023 | 10:58 PM IST
Zee Entertainment Share price

Sony Pictures and Zee Entertainment Merger: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने बुधवार को कहा कि बाजार नियामक सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट के प्रवर्तकों के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं उसे वह गंभीरता से ले रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

जापान की सोनी पिछले हफ्ते सेबी की तरफ से जारी उस आदेश पर प्रतिक्रिया जता रही थी जिसमें नियामक ने ज़ी के सीईओ पुनीत गोयनका और संस्थापक सुभाष चंद्रा को निदेशक पद से हटने को कहा था। सेबी ने ज़ी एंटरटेनमेंट में रकम की हेराफेरी का आरोप लगाया है। गोयनका व चंद्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है और आदेश पर स्थगन के लिए सैट का रुख किया है।

अमेरिका के कलवर सिटी में जारी बयान में सोनी ने कहा, हाल में कई प्रेस रिपोर्ट में सुभाष चंद्रा व पुनीत गोयन के खिलाफ सेबी के अंतरिम आदेश के बाद सोनी पिक्चर्स संग ज़ी के नियोजित विलय को लेकर कयास लगाए गए हैं। सेबी के अंतरिमआदेश को हमने गंभीरता से लिया है और हम घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेंगे जो सौदे पर असर डाल सकता है।

सेबी ने सैट को भेजे शपथपत्र में कहा है कि हमने रकम की हेराफेरी में इकाइयों को शामिल पाया है और काफी अनियमितता भी देखने को मिली है। सेबी ने अपनी कार्रवाई को उचित ठहाराते हुए कहा है कि उसने प्रबंधन और निवेशकों व अन्य हितधारकों को संरक्षित रखने के लिए कदम उठाया।

सेबी का यह भी कहना है कि अपीलकर्ताओं ने ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिया जिससे संकेत मिले कि अंतरिम आदेश से पहले व्यक्तिगत सुनवाई न होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नियामक ने कहा है कि वह अपीलकर्ताओं को सुनवाई का मौका देने का इच्छुक है।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement