facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sony Pictures के MD-CEO एनपी सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- आगे बढ़ने का फैसला किया है लेकिन…

Advertisement

कंपनी के स्टाफ को भेजे गए एक ईमेल में Sony CEO सिंह ने कहा कि अपने करियर में लगभग 44 वर्षों के बाद, उन्होंने कंपनी के MD और CEO के पद से हटने का फैसला लिया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 1:41 PM IST
Sony CEO NP Singh
Sony CEO NP Singh (File Pic)

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के MD और CEO एनपी सिंह (NP Singh) ने 25 साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, नए उत्तराधिकारी मिलने तक वह कंपनी के साथ अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। सिंह 1999 से SPNI के साथ हैं।

NP Singh ने कही ये बात
कंपनी के स्टाफ को भेजे गए एक ईमेल में सिंह ने कहा कि अपने करियर में लगभग 44 वर्षों के बाद, उन्होंने कंपनी के MD और CEO के पद से हटने का फैसला लिया है।

उन्होंने आगे कहा, “अपनी टीम के साथ बेंचमार्क हासिल करने के बाद अब मैं समाजिक परिवर्तन पर फोकस करने और ऑपरेशनल रोल से सलाहकार भूमिकाओं में जाने के लिए तैयार हूं।”

उन्होंने ये भी जानकारी दी कि वह तब तक अपनी भूमिका निभाएंगे जब तक इस पद को संभालने के लिए कोई सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। SPNI CEO ने कहा कि कंपनी ने एक अच्छा कैंडिडेट को ढूंढने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो कि कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

FY25 के लिए एन पी सिंह ने बताया था प्लान
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एन पी सिंह ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से अपने सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने जानकारी दी थी कि कंपनी रणनीतिक साझेदारी पर भी ध्यान दे रही है।
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह ने एक इंटरनल न्यूजलेटर में कर्मचारियों को लिखा था कि कंपनी वित्त वर्ष 2024 से अनुभव और सबक लेगी, जो आगे बढ़ने के लिए कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2025 की ओर बढ़ते हुए, हम एक चुनौतीपूर्ण वर्ष के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन रचनात्मक भावना और मजबूत संकल्प के साथ तैयार हैं।”
इसके अलावा, सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रभावशाली कंटेंट के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करना और हमारे सब्सक्राइबर बेस और रेवेन्यू को बढ़ावा देना है।”

Zee ने सोनी से 750 करोड़ रुपये मांगे!
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने सोनी और उसकी भारतीय सहयोगी कंपनियों से 90 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपये) टर्मिनेशन फीस की मांग की। ज़ी ने शेयर बाजारों को बताया कि कलवर मैक्स और बीईपीएल ने मर्जर को लेकर हुए समझौते (MCA) की शर्तों का उल्लंघन किया है।

इस वजह से ज़ी ने 23 मई को एक पत्र जारी कर इस समझौते को खत्म कर दिया है और जुर्माने के तौर पर 90 मिलियन डॉलर की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement