facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Speciality Restaurants का पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 2:22 PM IST
Speciality Restaurant

स्पेशलिटी रेस्तरां लिमिटेड का प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और ब्रांड को नया रूप देकर अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है। कंपनी का इरादा एशियाई खाद्य उद्योग में एक अग्रणी स्थान हासिल करने का है।

कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बहु-ब्रांड रेस्तरां श्रृंखला का एकल शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 27.67 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का कारोबार 195 करोड़ रुपये रहा।

स्पेशलिटी रेस्तरां के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंजन चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है। अभी हमारी योजना अगले चार साल में अपने मौजूदा राजस्व को दोगुना करने और छह साल में इसे तीन गुना करने की है। फिलहाल कंपनी का कारोबार 400 करोड़ रुपये है।’’

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड के इस्तेमाल और प्रौद्योगिकी के अद्यतन पर ध्यान दे रही है। इसमें कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल भी शामिल है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement