facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Spectrum Auctions: दूरसंचार विभाग इस सप्ताह टेलीकॉम कंपनियों को भुगतान के लिए मांग पत्र जारी करेगा

Advertisement

इस स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को कुल 11,340.78 करोड़ रुपये मिले। यह सरकार द्वारा बिक्री के लिए रखे गए स्पेक्ट्रम के अनुमानित मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का सिर्फ 12 प्रतिशत है।

Last Updated- June 30, 2024 | 8:21 PM IST
Company incurred loss of Rs 773 crore but investors got 200% return in 1 year, merger with BSNL will increase the speed of shares! कंपनी 773 करोड़ रुपये के घाटे में मगर निवेशकों को 1 साल में मिला 200% रिटर्न, BSNL के साथ मर्जर बढ़ाएगा शेयरों की स्पीड!

Spectrum Auctions: दूरसंचार विभाग इस सप्ताह दूरसंचार कंपनियों को हाल ही में संपन्न नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम के भुगतान के लिए मांग पत्र जारी कर सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सात दौर में दो दिनों तक चली नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों की बिक्री 11,340.78 करोड़ रुपये में हुई।

इस बार 25 जून को शुरू हुई नीलामी के दौरान कुल 96,238 करोड़ रुपये मूल्य की 10,500 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंगें बोली के लिए रखी गईं। इस नीलामी में बेचे गए 11,341 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम में लगभग 60 प्रतिशत सुनील मित्तल की एयरटेल ने हासिल किए। वह रेडियो तरंगों के लिए सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी। एयरटेल ने बोली लगाकर 6,856.76 करोड़ रुपये मूल्य की एयरवेव हासिल कीं।

इस नीलामी में रिलायंस जियो ने 973.62 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया, जबकि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने लगभग 3,510.4 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई।

Also read: Big fat Indian wedding: 10 लाख करोड़ रुपये के साथ, खानपान के बाद शादी में सबसे ज्यादा खर्च करते हैं भारतीय

इस स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को कुल 11,340.78 करोड़ रुपये मिले। यह सरकार द्वारा बिक्री के लिए रखे गए स्पेक्ट्रम के अनुमानित मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का सिर्फ 12 प्रतिशत है।

सूत्रों ने बताया कि मांग पत्र में दोनों विकल्पों – अग्रिम भुगतान या किस्तों में भुगतान – का उल्लेख होगा। इसे इस सप्ताह की शुरुआत में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों को भेजे जाने की उम्मीद है। बोली दस्तावेज की शर्तों के अनुसार मांग पत्र जारी होने के दस दिनों के भीतर भुगतान करना होगा।

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 8:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement