facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet ने 13 विमानों का पूर्ण स्वामित्व हासिल किया, 685 करोड़ रुपये की होगी बचत

Advertisement

SpiceJet ने ईडीसी संग किया समझौता

Last Updated- March 26, 2024 | 9:53 PM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने13 क्यू400 विमानों से संबंधित 755 करोड़ रुपये की देनदारियों के निपटान के लिए विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (ईडीसी) के साथ समझौता किया है।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह इस समझौते के तहत इन 13 विमानों का पूर्ण स्वामित्व हासिल कर लेगी। उसका कहना है कि इन विमानों को खरीदने के लिए विमानन कंपनी ने ऋण लिया था। उसका यह समझौता स्पाइसजेट के वित्तीय पुनर्गठन के प्रयासों में अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।

स्पाइसजेट पिछले कई तिमाहियों से नकदी संकट का सामना कर रही है। यह पूर्व मालिक कलानिधि मारन, वित्तीय सेवा फर्म क्रेडिट सुइस, विमान और इंजन पट्टे पर देने वाली कंपनियों के बकाया धन के संबंध में कई अदालती मुकदमों का भी सामना कर रही है। पिछले दो महीने में विमानन कंपनी विमान पट्टे पर देने वाली तीन कंपनियों – इकेलॉन आयरलैंड मैडिसन वन, क्रॉस ओशन पार्टनर्स और सेलेस्टियल एविएशन के साथ अपने मामले सुलझा चुकी है।

कंपनी ने कहा ‘विमान पट्टे पर देने वाली प्रमुख कंपनियों के साथ इन समझौतों से विमानन कंपनी को 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है।’ विमानन कंपनी ने कहा कि उसके 12 क्यू400 विमान फिलहाल ठप पड़े हुए हैं और यह समझौता अब विमानन कंपनी को इन विमानों को नवीनीकृत करने और उन्हें वापस सेवा में लाने की सुविधा देगा। उसने कहा कि ईडीसी के साथ इस समझौते से विमानन कंपनी को 567 करोड़ रुपये की बचत होगी।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement