facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet के CFO आशीष कुमार का इस्तीफा, पोद्दार को सौंपी जिम्मेदारी

Advertisement

आशीष कुमार को सितंबर, 2022 में SpiceJet का सीएफओ नियुक्त किया गया था। गुरुग्राम स्थित एयरलाइन में पोद्दार का यह दूसरा कार्यकाल होगा।

Last Updated- July 17, 2024 | 7:54 AM IST
Spicejet Q2FY26 results
Representative Image

मुश्किलों से गुजर रही एयरलाइन स्पाइसजेट मुख्य वित्तीय अधिकारी और वित्त प्रमुख, आशीष कुमार ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने मंगलवार को इस बात की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी।

कंपनी ने बताया कि कुमार की जगह अब जॉयकेश पोद्दार (Joyakesh Podder) लेंगे और उन्हें 15 जुलाई 2024 से डिप्टी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।

आशीष कुमार ने ‘अन्य अवसरों की खोज’ के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कुमार ने नियुक्ति के दो साल से भी कम समय में कंपनी का साथ छोड़ दिया। कुमार को सितंबर, 2022 में एयरलाइन का सीएफओ नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bajaj Auto Q1 Results: पहली तिमाही में 18% बढ़ा मुनाफा, 1942 करोड़ रुपये की हुई कमाई

जानें जॉयकेश पोद्दार के बारे में-

गुरुग्राम स्थित एयरलाइन में पोद्दार का यह दूसरा कार्यकाल होगा। कंपनी के बयान के अनुसार, पोद्दार एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं जिनके पास 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने कई संगठनों में काम किया है, जिनमें PwC, रिलायंस, महिंद्रा, गो एयर, स्पाइसजेट और अन्य विमानन, हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम क्षेत्रों के संस्थान शामिल हैं।

SpiceJet की कमाई में आया छह गुना उछाल

SpiceJet ने सोमवार को बताया कि उसने जनवरी-मार्च तिमाही 2023-24 में पिछले साल की इसी तिमाही के 16.85 करोड़ रुपये के मुकाबले मुनाफे में छह गुना उछाल दर्ज किया है, जो 119 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान ऑपरेशन से होने वाला राजस्व 20% घटकर 1,719.37 करोड़ रुपये हो गया, जो 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में 2,144.85 करोड़ रुपये था।

शेयरों में आया उछाल

तिमाही नतीजे के बाद विमानन कंपनी  स्पाइसजेट का शेयर मंगलवार को सात प्रतिशत से अधिक उछला। बीएसई पर शेयर 7.35 प्रतिशत चढ़कर 60 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, बंद होने के दौरान इसका शेयर प्राइस 3.24 प्रतिशत बढ़कर बीएसई पर 57.7 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 6:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement