facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Spicejet दोबारा चुनौतियों से उभर रही: चेयरमैन

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 8:27 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के चेयरमैन अजय सिंह ने आज कंपनी की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि स्पाइसजेट अपनी सबसे कठिन चुनौतियों से पार पा रही है और विकास की नई योजना लिख रही है।

सिंह ने वर्ष 2015 में विमानन कंपनी की कमान संभाली थी और इसे संकट से दूर ले गए थे। हालांकि पट्टादाताओं द्वारा विमान जब्त करने और दिवाला कार्रवाई शुरू किए जाने से आठ साल बाद विमानन कंपनी फिर से दिक्कत में आ गई।

अलबत्ता सिंह ने विकास के संबंध में आशा जताई है क्योंकि विमानन कंपनी ठप विमानों को फिर से सक्रिय कर रही है और अपनी बैलेंस शीट का भी पुनर्गठन कर रही है। सिंह ने कहा कि कभी हार न मानना हमारे डीएनए में है। सबसे कठिन समय में स्पाइसजेट ने अपनी दृढ़ता और साहस से दुनिया को चौंका दिया है और हम फिर से यह करेंगे।

उन्होंने कहा कि लड़ना और डटे रहना और कभी हार न मानना हमारा कर्म था। हमने अपनी सबसे कठिन चुनौतियों से दोबारा उभरना शुरू कर दिया है और बड़े विकास और बड़ी सफलता के लिए नई योजना तैयार की है।

सिंह ने अपने ईमेल में कहा कि हमने आंतरिक नकद संचय और ईसीएलजीएस योजना से प्राप्त पांच करोड़ डॉलर की धनराशि के साथ अपने ठप विमानों को दोबारा सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम जल्द ही नए और रोमांचक मार्गों पर नई उड़ानें शुरू करेंगे।

विमानन कंपनी 15 जून तक अपने चार ठप विमानों – दो बोइंग 737 और दो क्यू 400 की वापसी का लक्ष्य बना रही है। आने वाले सप्ताहों में और विमान परिचालन में वापस आ जाएंगे।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement