facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet में सैलरी संकट! कई पायलट महीनों से कर रहे इंतजार

Advertisement

नकदी संकट से जूझ रही SpiceJet ने वेतन भुगतान में देरी की बात स्वीकार की है और अब आपातकालीन ऋण योजना के तहत फंड जुटाने की कोशिश कर रही है।

Last Updated- June 10, 2026 | 8:06 AM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मार्च से अपने कई पायलटों को वेतन भुगतान में देर की है। रॉयटर्स द्वारा देखे गए आंतरिक संदेशों से यह पता चला है। नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी ने कहा कि वह परिचालन स्थिर करने के लिए सरकार समर्थित क्रेडिट योजना के तहत आपातकालीन ऋण लेने की कोशिश कर रही है।

साल 2019 में स्पाइसजेट बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी थी। उसके लगभग 15 प्रतिशत यात्री थे। लेकिन तब से यह आंकड़ा गिरकर 3.4 प्रतिशत और वह चौथे स्थान पर आ गई। इसकी लंबे समय से चली आ रही वित्तीय परेशानियां

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण और बढ़ गई हैं। इस लड़ाई से ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है और हवाई क्षेत्र तक पहुंच सीमित हो गई है। इस दबाव ने बड़ी प्रतिस्पर्धी विमानन कंपनी इंडिगो और एयर इंडिया को भी प्रभावित किया है।
दो पायलटों तथा 180 से ज्यादा सदस्यों वाले एक व्हाटसऐप ग्रुप की चैट को रॉयटर्स ने देखा है। इसके अनुसार मार्च तक स्पाइसजेट के पास 375 पायलट थे और कई महीनों से उनके वेतन का भुगतान रुका हुआ है। इस व्हाटसऐप ग्रुप में बोइंग विमान उड़ाने वाले पायलट और विमानन कंपनी का कम से कम एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल है।

एक संदेश में स्पाइसजेट के उड़ान परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मल्होत्रा ने 26 मई को लिखा कि उन्हें पता है ‘कि वेतन मिलने में देरी की वजह से आप सभी मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं’ और कहा कि फरवरी का बाकी वेतन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। संदेश में कहा गया, ‘इसमें शक नहीं कि यह परीक्षा की घड़ी है, लेकिन यह कुछ समय के लिए ही है।’ इसके जवाब में एक पायलट ने कहा कि यह संदेश ‘भरोसा दिलाने वाला’ है, लेकिन पूछा कि क्या मार्च, अप्रैल और मई का वेतन जारी करने के लिए कोई समय-सीमा है।

टिप्पणी के लिए पूछे जाने पर मल्होत्रा ने व्हाट्सऐप संदेश में रॉयटर्स को बताया, ‘मैं साफ तौर पर ऐसे किसी संदेश से इनकार करता हूं।’ रॉयटर्स को दिए बयान में स्पाइसजेट ने माना कि भुगतान में देर हुई है। विमानन कंपनी ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों से अपनाई जा रही प्रक्रिया के अनुसार कर्मचारियों को क्रमबद्ध तरीके से भुगतान किया जा रहा है और ज्यादातर कर्मचारियों को मार्च का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।’

स्पाइसजेट ने रॉयटर्स को बताया कि वह भारत सरकार की ‘इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम’ के तहत रकम जुटाने की कोशिश कर रही है। इस योजना के तहत विमानन कंपनी 15 अरब रुपये (15.674 करोड़ डॉलर) तक का सात साल का सरकारी गारंटी वाला कर्ज ले सकती है।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement