facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet ने जमा कराया 100 करोड़ रु का टीडीएस

Advertisement

SpiceJet Tax : SpiceJet की नकदी संकट से उबरने के लिए धन जुटाने की कोशिश जारी

Last Updated- January 31, 2024 | 10:33 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट ने स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के मद में 2022-23 के लिए आयकर विभाग के पास करीब 100 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। सूत्रों ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ने बुधवार को कर्मचारियों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, कर्मचारियों को जल्द ही विमानन कंपनी के आंतरिक पोर्टल पर उनका फॉर्म-16 उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयकर रिटर्न जमा कराने के लिए कर्मचारियों को फॉर्म 16 की आवश्यकता होती है।

विमानन कंपनी के शेयरधारकों ने इस महीने इक्विटी व वॉरंट के जरिये कुल 2,241.5 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। 58 इकाइयों को इक्विटी जारी कर 1,591.5 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे जबकि पांच अन्य इकाइयों को तरजीही आधार पर 650 करोड़ रुपये के वॉरंट जारी किए जाएंगे।

पहले चरण में 26 जनवरी को कंपनी में 2,241.5 करोड़ रुपये में से 744 करोड़ रुपये डाले गए। विमानन कंपनी पिछली कुछ तिमाहियों ने नकदी संकट का सामना कर रही है।

साथ ही कंपनी पूर्व मालिक कलानिधि मारन, वित्तीय सेवा फर्म क्रेडिट सुइस, विमान के पट्टेदाताओं और इंजन पट्टेदाताओं के बकाया को लेकर कई अदालतों में मुकदमों का भी सामना कर रही है। कंपनी धन जुटाने के लिए विभिन्न रास्ते तलाश रही है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement