facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

इंजन वापसी का मामला: SpiceJet पहुंची सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Advertisement

विमानन कंपनी ने पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया था कि वह 30 सितंबर तक 10 लाख डॉलर की मासिक किस्त के साथ-साथ 16 लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करेगी।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:53 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएएस के तीन इंजनों का इस्तेमाल रोकने और उन्हें वापस करने का निर्देश दिया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि वह उसी न्यायालय के एकल न्यायाधीश के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती और उसने इसके पक्षकारों से समझौता करने को कहा था। 21 विमानों का संचालन करने वाली विमानन कंपनी ने अब सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

विमानन कंपनी ने पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया था कि वह 30 सितंबर तक 10 लाख डॉलर की मासिक किस्त के साथ-साथ 16 लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करेगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement