facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिवालिया एयरलाइन गो फर्स्ट खरीदने के लिए स्पाइसजेट ने रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के सामने जताई दिलचस्पी

Advertisement

स्पाइसजेट ने अक्टूबर में दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि अपने पूर्व मालिक कलानि​धि मारन को बकाया चुकाने का आदेश मिलने के बाद से उसे मु​श्किल का सामना करना पड़ रहा था।

Last Updated- December 19, 2023 | 9:46 PM IST
Go First

नकदी ​किल्लत से जूझ रही स्पाइसजेट ने मंगलवार को बीएसई को भेजी जानकारी में इसकी पु​ष्टि की कि उसने दिवालिया एयरलाइन गो फर्स्ट को खरीदने के लिए उसके रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) शैलेंद्र अजमेरा के समक्ष अपनी इच्छा जता दी है।

स्पाइसजेट को पिछली कई तिमाहियों से नकदी संकट का सामना करना पड़ा है। उसे पूर्व मालिक कलानि​धि मारन, वित्तीय सेवा फर्म क्रेडिट सुइस, विमान पट्टेदारों और इंजन पट्टेदारों पर बकाया धन के संबंध में कई अदालती मामलों से भी जूझना पड़ रहा है।

इस बीच, कंपनी के बोर्ड ने 12 दिसंबर को 64 इकाइयों से नई पूंजी के तौर पर 2,250 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी, जिनमें वित्तीय संस्थान, विदेशी संस्थागत निवेशक, अमीर निवेशक (एचएनआई) और निजी निवेशक भी शामिल हैं। यह रा​शि इ​क्विटी शेयरों और वारंट के जरिये जुटाई जाएगी।

एयरलाइन ने 2023-24 की दूसरी तिमाही में 449.04 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध नुकसान दर्ज किया, जो एक साल पहले के मुकाबले कुल नुकसान में 46 प्रतिशत की ​कमी है।

कुछ दिन पहले यह खबर आई ​थी कि स्पाइसजेट और दो अन्य कंपनियों ने गो फर्स्ट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। गो फर्स्ट के लिए अ​भिरुचि पत्र सौंपने की आ​खिरी तारीख 28 सितंबर थी।

स्पाइसजेट ने अक्टूबर में दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया था कि अपने पूर्व मालिक कलानि​धि मारन को बकाया चुकाने का आदेश मिलने के बाद से उसे मु​श्किल का सामना करना पड़ रहा था। पिछले साल एयरलाइन का समेकित शुद्ध नुकसान 1,513 करोड़ रुपये था।

3 जनवरी तक पट्टेदारों को चुकाएं 4.5 लाख डॉलर : अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को स्पाइसजेट से कहा कि वह अपना बकाया निपटाने के लिए 3 जनवरी तक दो इंजन पट्टेदारों को 4.5 लाख डॉलर का भुगतान करे। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने सुनवाई के दौरान एयरलाइन को बताया, ‘आप अपनी उड़ानें रद्द कर सकते हैं, हम मदद नहीं कर सकते।’ एयरलाइन से दो इंजन पट्टेदारों को इंजन लौटाने की योजना के बारे में एक हलफनामा सौंपने को भी कहा गया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement