facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet को 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग मिली; बेड़े के अपग्रेड पर देगी ध्यान, शेयर 6 प्रतिशत उछला

Advertisement

SpiceJet बेड़े को अपग्रेड करने, समय पर सेवाएं देने और ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए लागत में कटौती के उपाय लागू करने पर ध्यान देगी।

Last Updated- January 29, 2024 | 3:33 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) इस महीने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग के साथ अपने बेड़े को अपग्रेड करने और लागत में कटौती के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस खबर के सामने आने के बाद स्पाइसजेट के शेयरों में भी उछाल देखी गई। कंपनी का शेयर BSE पर आज बढ़त के साथ खुला और NSE पर इंट्रा डे ट्रेड में 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.40 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर को छू गया।

SpiceJet के पास अब 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि

एयरलाइन द्वारा वरिष्ठ कर्मचारियों को सोमवार को भेजे एक आंतरिक पत्र के अनुसार, अब उसके पास 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की पर्याप्त राशि है। इसमें सरकार से आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) के तहत किस्त के रूप में प्राप्त 160 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कई परेशानियों से घिरी कंपनी को अब तक ECLGS के तहत करीब 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं।

बेड़े के अपग्रेड करेगी SpiceJet

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह द्वारा एयरलाइन में निवेश करने के बाद यह नई किस्त जारी की गई। अधिकारी ने बताया कि कि एयरलाइन ने तीन महीने में कुल 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटाया है। पत्र के अनुसार, कंपनी बेड़े को अपग्रेड करने, समय पर सेवाएं देने और ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए लागत में कटौती के उपाय लागू करने पर ध्यान देगी।

Also read: Reliance Industries के शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, मार्केट कैप 19 लाख करोड़ के पार पंहुचा

SpiceJet का शेयर 6 प्रतिशत उछला

स्पाइसजेट के शेयरों में आज तेजी देखी गई। NSE पर इंट्रा डे ट्रेड में कंपनी के शेयर में 6 प्रतिशत की तेजी देखी गई। पिछले एक महीने में, स्पाइसजेट के शेयर की कीमत 6.50 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जबकि पिछले एक साल में, विमानन स्टॉक 34.50 रुपये से बढ़कर 65.40 रुपये प्रति स्तर हो गया है। जिससे IRS को 85 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement