facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet को शेयर बिक्री के लिए निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया

Advertisement

दस्तावेज के अनुसार, एयरलाइन ने अप्रैल, 2020 से अगस्त, 2023 तक 135 करोड़ रुपये से अधिक का भविष्य निधि भुगतान नहीं किया है।

Last Updated- September 19, 2024 | 6:35 AM IST
SpiceJet
Representative image

स्पाइसजेट को पात्र संस्थागत खरीदारों से 3,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी पर 601 करोड़ रुपये से अधिक का वैधानिक बकाया है। कम बेड़े के साथ काम करने के साथ-साथ वित्तीय और कानूनी बाधाओं का सामना कर रही स्पाइसजेट पैसा जुटाने पर विचार कर रहा है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पात्र संस्थागत नियोजन को अधिक अभिदान मिला है। इसमें पारिवारिक कार्यालयों और संस्थागत कोषों सहित विभिन्न निवेशकों की भागीदारी है। एयरलाइन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई।

एयरलाइन ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाने से संबंधित प्रारंभिक दस्तावेज में कहा, ‘‘हमारी वित्तीय समस्याओं के कारण कंपनी मासिक आधार पर वैधानिक देनदारियों को पूरा करने में सक्षम नहीं है।’’

दस्तावेज के अनुसार, एयरलाइन ने अप्रैल, 2020 से अगस्त, 2023 तक 135 करोड़ रुपये से अधिक का भविष्य निधि भुगतान नहीं किया है। स्पाइसजेट के ऊपर 15 सितंबर तक कुल वैधानिक बकाया 601.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी शेयर बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग बकाया चुकाने के लिए भी करेगी। कुल राशि में से, 297.5 करोड़ रुपये स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से संबंधित हैं, 156.4 करोड़ रुपये कर्मचारियों के भविष्य निधि जमा और 145.1 करोड़ रुपये माल और सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े हैं।

प्राप्त राशि का उपयोग विमान और इंजन पट्टेदारों, इंजीनियरिंग विक्रेताओं समेत कर्जदाताओं की देनदारियों को चुकाने के लिए भी किया जाएगा। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर बुधवार को 6.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.10 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 6:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement