facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SpiceJet का अयोध्या के बाद और पर्यटन, धार्मिक स्थलों को अपने नेटवर्क से जोड़ने का इरादा

Advertisement

एयरलाइन जल बंदरगाहों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास का इंतजार कर रही है।

Last Updated- February 04, 2024 | 1:46 PM IST
SpiceJet
Representative Image

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट का इरादा अयोध्या के बाद अगले दो साल में अपने कारोबार का विस्तार करने और लक्षद्वीप सहित विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों के बीच ‘संपर्क’ बढ़ाने का है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने यह जानकारी दी है।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि स्पाइसजेट की योजना समुद्री विमान (सीप्लेन) का संचालन करने की भी है। एयरलाइन जल बंदरगाहों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास का इंतजार कर रही है।

सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह विस्तार करने का समय है। स्पाइसजेट अगले दो साल में अपने कारोबार का विस्तार करने की पूरी कोशिश करेगी। हम कई पर्यटन स्थलों, धार्मिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, लक्षद्वीप जैसे स्थानों को जोड़ना चाहते हैं।’’

सिंह के अनुसार, एयरलाइन के पास पहले से ही सीप्लेन के परिचालन का लाइसेंस है। कंपनी कई गंतव्यों को सीप्लेन सेवाओं के जरिये जोड़ने पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यमंत्री वी के सिंह ने गत एक फरवरी को संयुक्त रूप से स्पाइसजेट की अयोध्या को आठ शहरों से जोड़ने वाली सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन किया था।

अपने नेटवर्क के माध्यम से अयोध्या को अधिक स्थानों से जोड़ने की कंपनी की योजना के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि आज हर बड़ा और छोटा शहर अयोध्या के साथ ‘कनेक्टिविटी’ चाहता है। इसलिए इनपर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज हर एयरलाइन अधिक से अधिक उड़ानों के साथ अयोध्या से जुड़ना चाहती है। मुझे लगता है कि जल्द ही सरकार को अयोध्या में हवाई अड्डे का विस्तार करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि अयोध्या दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक होगा। जैसे आप वेटिकन या मक्का के बारे में सुनते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बन जाएगा।’’

सिंह ने आगे कहा कि हवाई मार्ग से ढुलाई में बड़े पैमाने पर तेजी देखी जा रही है और स्पाइसजेट न केवल देश के भीतर बल्कि दुनियाभर के बड़े वाणिज्यिक केंद्रों सहित विदेशों में भी बड़े आकार के विमान का उपयोग करके ढुलाई सेवाएं शुरू करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का इरादा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्धता प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का भी है।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement