facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet की बड़ी छंटनी की तैयारी! 100-200 नहीं बल्कि 1,400 कर्मचारियों को निकालेगी एयरलाइन

Advertisement

बता दें कि स्पाइजेट एयरलाइन (SpiceJet Airline) में फिलहाल 9 हजार लोग काम करते हैं और कंपनी लगभग 30 विमान चलाती है।

Last Updated- February 12, 2024 | 12:02 PM IST
SpiceJet

SpiceJet Layoff: वित्तीय चुनौतियां झेल रही स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने कई कर्मचारियों को निकालने जा रही है। विमानन कंपनी निवेशकों की रुचि को बनाए रखने के लिए लागत में कटौती के उपायों को लेकर यह कदम उठा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट एयरलाइंस अपने कर्मचारियों की संख्या में 1,400 कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 15 प्रतिशत है।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइंस ने कर्मचारियों की कटौती के पीछे परिचालन आवश्यकताओं के साथ कंपनी की खर्च लागत को सिमित करने का हवाला दिया है।

स्पाइजेट एयरलाइन में फिलहाल 9 हजार लोग 

बता दें कि स्पाइजेट एयरलाइन (SpiceJet Airline) में फिलहाल 9 हजार लोग काम करते हैं और कंपनी लगभग 30 विमान चलाती है, जिसमें विदेशी कैरियर से आठ वेट-लीज भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के माने तो एयरलाइन का वेतन बिल 60 करोड़ रुपये है और इसी वजह से कंपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कर्मचारियों को वेतन भुगतान कई महीनों से लंबित है, जिससे कई कर्मचारी अपने जनवरी के सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।

स्पाइसजेट का 2,200 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का प्रयास

उल्लेखनीय है कि एयरलाइन 2,200 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के प्रयास कर रही है। ईटी के मुताबिक, हालांकि, पूंजीकरण की प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। इसके बावजूद, एयरलाइन फंड जुटाने को लेकर आशावादी बनी हुई है।

साल 2019 में अपने पीक पर स्पाइसजेट के पास 118 विमानों का बेड़ा था और लगभग 16,000 कर्मचारी काम करते थे। एयरलाइन की अक्टूबर 2019 में घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 16.3 प्रतिशत थी।

इस महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के साथ कम लागत वाली एयरलाइन पर भी पर्याप्त पायलटों की भर्ती नहीं करने के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, जिन्हें कोहरे के मौसम के दौरान कम दृश्यता (सीएटी-III लैंडिंग) पर उतरने के लिए ट्रेन किया जाता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 12:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement