facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet नौ महीने बाद Akasa Air से पिछड़ी, घरेलू यात्री बाजार में कम हुई हिस्सेदारी

Advertisement

मई महीने में स्पाइसजेट (SpiceJet) से 5.54 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी जो एक महीने पहले के मुकाबले करीब 10 फीसदी कम रही।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:28 PM IST
SpiceJet

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की मई महीने में घरेलू यात्री बाजार में हिस्सेदारी नौ महीने बाद अकासा एयर (Akasa Air) से कम हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मई में स्पाइसजेट की घरेलू यात्री बाजार में हिस्सेदारी 4 फीसदी थी जबकि अकासा एयर की 4.4 फीसदी रही।

मई महीने में स्पाइसजेट से 5.54 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी जो एक महीने पहले के मुकाबले करीब 10 फीसदी कम रही। दूसरी ओर, मई में अकासा एयर के विमानों से 6.64 लाख यात्रियों ने यात्रा की जो एक माह पहले के मुकाबले 14.5 फीसदी ज्यादा है।

पिछली कई तिमाहियों से विमानन कंपनी स्पाइसजेट विमान पट्टेदारों, इंजन पट्टेदारों, ऋणदाताओं और पूर्व प्रवर्तक कलानिधि मारन को बकाया भुगतान पर कई कानूनी लड़ाइयों के बीच नकदी संकट से जूझ रहा है।

कुल मिलाकर भारतीय विमानन कंपनियों से मई में 1.37 करोड़ घरेलू यात्रियों ने यात्रा की। यह एक साल पहले के मुकाबले 4.4 फीसदी की वृद्धि रही। मई में घरेलू बाजार में 61.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी विमान कंपनी रही।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement