facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से बाहर स्पाइसजेट

Advertisement

विमानन नियामक ने कहा कि कुल 23 विमानों का निरीक्षण किया गया और डीजीसीए के दलों द्वारा 95 टिप्पणियां की गईं।

Last Updated- July 25, 2023 | 11:22 PM IST
SpiceJet

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को अपनी बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटा दिया है। विमानन नियामक ने पाया है कि विमानन कंपनी ने ‘उपयुक्त रखरखाव कार्रवाई’ की थी। नियामक ने कहा कि उसने विमानन कंपनी के बेड़े में देश के 11 स्थलों पर 51 जांच की, जिसमें बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर डीएचसी क्यू-400 विमान शामिल हैं।

विमानन नियामक ने कहा कि कुल 23 विमानों का निरीक्षण किया गया और डीजीसीए के दलों द्वारा 95 टिप्पणियां की गईं। जांच परिणाम नियमित प्रकृति वाला था और डीजीसीए ने उसे महत्वपूर्ण नहीं माना। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रही विमानन कंपनी को हाल ही में बढ़ी हुई निगरानी में रखा गया था। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपर्याप्त रखरखाव और पिछले साल मॉनसून के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर स्पाइसजेट को बढ़ी हुई निगरानी में रखा गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘डीजीसीए के दिशानिर्देशों के अनुसार टिप्पणियों पर विमानन कंपनी ने उचित कार्रवाई की, जिसकी वजह से स्पाइसजेट को डीजीसीए की बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटा दिया गया है।’

विमानन कंपनी ने 19 जून, 2022 और 6 जुलाई, 2022 के बीच तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाओं की सूचना दी थी, जिसके बाद डीजीसीए ने विमानन कंपनी को अपनी निर्धारित उड़ानों में से 50 प्रतिशत उड़ानों का संचालन करने का आदेश दिया था। नियामक ने 21 अक्टूबर, 2022 को यह सीमा हटा दी थी।

बढ़ी हुई निगरानी में विशेष रूप से रात के समय जांच की संख्या अधिक रही। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू यात्री बाजार में स्पाइसजेट की हिस्सेदारी जून में घटकर 4.4 प्रतिशत रह गई, जो मई में 5.4 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement