facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Spicejet ने किया क्रेडिट सुइस को 15 लाख डॉलर का पेमेंट, 3% से ज्यादा चढ़े शेयर

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार के आदेश में चेयरमैन अजय सिंह को हिदायत दी थी कि अगर पेमेंट नहीं किया गया तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा

Last Updated- September 15, 2023 | 12:19 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद संकट के दौर से गुजर रही विमानन कंपनी SpiceJet Ltd ने स्विटजरलैंड की बैंक क्रेडिट सुइस को 1.5 मिलियन डॉलर का पेमेंट कर दिया है।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘स्पाइसजेट लिमिटेड ने क्रेडिट सुइस को 1.5 मिलियन डॉलर का पेमेंट कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया है।’

एयरलाइन कंपनी ने यह भी बताया कि उसने 14 सितंबर को क्रेडिट सुइस को पैसे की अदायगी की।

चढ़े Spicejet के शेयर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए SpiceJet ने 1.5 मिलियन यानी 15 लाख डॉलर की अदायगी क्रेडिट सुइस को कर दी जिसके बाद कंपनी के शेयर फिर से चढ़ने लगे। बाजार की ओपनिंग के समय कंपनी के शेयर जहां 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए थे वहीं 10 बजकर 55 मिनट पर कंपनी के शेयर 3.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39.69 पर ट्रेड कर रहे थे।

Also Read: Go First के पट्टे पर दिए गए विमानों में लगी जंग और काई, दुबई एरोस्पेस ने जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

गौरतलब है कि सोमवार यानी 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने क्रेडिट सुइस को भुगतान के मामले में स्पाइसजेट एयरलाइन के चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ सख्त रुख दिखाया था। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया था कि 22 सितंबर तक अजय सिंह क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) को पांच लाख डॉलर की किस्त का भुगतान कर दें और साथ ही 10 लाख डॉलर के डिफॉल्ट अमाउंट का भी भुगतान करने को कहा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार के आदेश में चेयरमैन अजय सिंह को हिदायत दी थी कि अगर पेमेंट नहीं किया गया तो उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

Also Read: पायलटों के इस्तीफे से आकाश एयर की बाजार हिस्सेदारी घटी

क्या है मामला?

एक कोर्ट फाइलिंग से पता चलता है कि इस साल मार्च में क्रेडिट सुइस ने अदालत के आदेशों की ‘जानबूझकर अवमानना’ करने के लिए और दोनों पक्षों बीच समझौते के अनुसार कई मिलियन डॉलर का बकाया भुगतान करने में विफलता पर अजय सिंह और स्पाइसजेट के खिलाफ अवमानना ​​​​कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

बता दें कि यह सिलसिला 2015 से ही चल रहा है। 2015 से ही क्रेडिट सुइस और स्पाइसजेट लगभग 24 मिलियन डॉलर के अवैतनिक बकाया (unpaid dues) के क्रेडिट सुइस के दावे पर कानूनी विवाद में लगे हुए हैं, जिसके कारण मद्रास हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि एयरलाइन को 2021 में बंद कर दिया जाए। ET की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने समापन को निलंबित कर दिया और दोनों पक्षों को आपस में मिलकर मामला सुलझाने की अनुमति दे दी।

Also Read: रिलायंस से गैस चोरी के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाब मांगा

अगस्त 2022 में, दोनों पक्ष विवाद को सुलझाने के लिए सहमत भी हो गए। लेकिन मार्च 2023 में, एयरलाइन ने कहा कि जो दोनों पक्षों में समझौता हुआ था उन शर्तों के अनुसार स्पाइसजेट बकाया भुगतान करने में भी विफल रही। और इसके बाद क्रेडिट सुइस ने सिंह के खिलाफ अवमानना ​​​​मामला दायर किया।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement