facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet की अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना: एयरलाइन प्रमुख

Advertisement

एयरलाइन पट्टादाताओं और ऋण संबंधी समस्याओं सहित अनेक चुनौतियों में घिरी है। सिंह ने कहा कि एयरलाइन को अचानक सामने आई समस्याओं और उसके प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- June 05, 2024 | 1:37 PM IST
Spicejet Q2FY26 results
Representative Image

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अपना परिचालन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और अगले कुछ महीनों में वह करीब 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी।

एयरलाइन पट्टादाताओं और ऋण संबंधी समस्याओं सहित अनेक चुनौतियों में घिरी है। सिंह ने कहा कि एयरलाइन को अचानक सामने आई समस्याओं और उसके प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ स्पाइसजेट को खत्म करना मुश्किल है…और हम समस्याओं से निपटने के प्रयास कर रहे हैं।’’

सिंह ने कहा कि एयरलाइन का बही-खाता अगली दो तिमाहियों में ठीक हो जाएगा। सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट’ में कहा, ‘‘ एयरलाइन की अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना है और इसका भविष्य काफी उज्ज्वल है।’’

कंपनी ने वर्तमान में कुछ विमानों को पट्टे पर दिया है, क्योंकि विभिन्न कारणों से उसके कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे। एयरलाइन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा, ‘‘ हम अपने बेड़े का विस्तार करेंगे।’’ सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत में विमानन केंद्र हो और इस संबंध में ‘‘ हमें हर संभव कदम उठाने की जरूरत है। ’’

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement