facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet: प्रमोटर अजय सिंह स्पाइसजेट में करेंगे 500 करोड़ रुपये निवेश

Advertisement

स्पाइसजेट वर्ष 2018-19 (वित्त वर्ष 19) से घाटे में चल रही है। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 22 में बढ़कर 1,744.2 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 21 में 1,029 करोड़ रुपये थ

Last Updated- July 12, 2023 | 10:49 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने नए इक्विटी शेयरों और/या परिवर्तनीय साधनों की खरीद करते हुए विमानन कंपनी में 500 करोड़ रुपये लगाने का फैसला किया है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। नियामक के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी 22 जून से ‘एहतियाती’ उपाय के रूप में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ‘बढ़ी हुई निगरानी’ के अधीन है।

अजय सिंह, जो इस विमानन कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं, ने कहा ‘मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मैं कंपनी में 500 करोड़ रुपये का निवेश करूंगा। स्पाइसजेट का भविष्य उज्ज्वल है और मैं इसे इसकी पूर्ण क्षमता हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’31 मार्च, 2023 तक अजय सिंह और उनके परिवार के पास विमानन कंपनी में 46.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सिंह ने कहा कि यह निवेश विमानन कंपनी को अपनी विकास योजनाओं में तेजी लाने और बाजार में नए अवसरों पर कब्जा करने, अपना राजस्व और मुनाफा बढ़ाने की अनुमति देगा। हम टिकाऊ और लाभदायक कारोबार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह निवेश उस प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

विमानन कंपनी ने कहा कि सिंह द्वारा इस धन के निवेश से स्पाइसजेट केंद्र सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत 206 करोड़ रुपये की अतिरिक्त क्रेडिट सुविधाओं की हकदार हो जाएगी। स्पाइसजेट वर्ष 2018-19 (वित्त वर्ष 19) से घाटे में चल रही है। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 22 में बढ़कर 1,744.2 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 21 में 1,029 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement