facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Spicejet ने चुकाया सिटी यूनियन बैंक का 100 करोड़ का कर्ज, शेयरों में भरी उड़ान

Advertisement

इस निपटान के साथ ही स्पाइसजेट के सभी गिरवी शेयर छुड़ा लिए गए जो भी इसने बैंक के पास गिरवी के तौर पर रखा था

Last Updated- July 03, 2023 | 5:29 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

कम लागत वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने सिटी यूनियन बैंक (CUB) के 100 करोड़ रुपये के लोन को चुका दिया है। कंपनी ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इसने लोन अकाउंट के अंतिम किश्त के रूप में बैंक को 25 करोड़ रुपये का लोन अदा करके इसका पूरा कर्ज चुका दिया है। निपटान की इस खबर के बीच स्पाइसजेट के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी रही। BSE पर इसके शेयर 12.44 फीसदी की मजबूती के साथ 30.64 अंक पर बंद हुए।

अगस्त 2022 में, एयरलाइन कंपनी इस बात से तैयार हुई थी कि वह इस साल के जून महीने तक बैंक के पूरे कर्ज की अदायगी कर देगी। आज कंपनी ने अंतिम किश्त चुकाते हुए 2012 में लिए गए लोन को पूरा चुका दिया।

मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जब बैंक से लोन ले रही थी तो उसने अपने प्रमोटरों के 2 करोड़ शेयरों को गिरवी पर रखा था।

इस निपटान के साथ ही स्पाइसजेट के सभी गिरवी शेयर छुड़ा लिए गए जो भी इसने बैंक के पास गिरवी के तौर पर रखा था।

एयरलाइन ने कहा, ‘सिटी यूनियन बैंक को इस लोन का भुगतान नॉर्डिक एविएशन कैपिटल (NAC) के साथ एक सफल निपटान समझौते के बाद किया गया है। NAC स्पाइसजेट के Q400 विमान के लिए एक प्रमुख पट्टादाता है। बता दें कि NAC के साथ एयरलाइन कंपनी के इस समझौते से NAC द्वारा स्पाइसजेट को पट्टे पर दिए गए Q400 के लिए सभी पिछली देनदारियों का निपटान हो गया और स्पाइसजेट बेड़े में तीन एक्स्ट्रा विमानों की वापसी हो गई।

बैंक ने पिछले साल मार्च में कैरियर के अकाउंट को स्पेशल मेंशन अकाउंट (SMA1) के रूप में मार्क किया था। एयरलाइन ने अप्रैल में बैंक के SMA-1 ऐलान के खिलाफ अदालत में अपील दायर की।

किसी कंपनी को SMA-1 के रूप में तब क्लासीफाई किया जाता है जब मूलधन (principal) या ब्याज का भुगतान डेडलाइन के बाद भी 31-60 दिनों के बीच नहीं किया जाता है।

इसके अलावा, नकदी की कमी से जूझ रही एयरलाइन को वित्त वर्ष 2019 से घाटा हो रहा है। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (consolidated net loss ) वित्त वर्ष 2012 में 1,030 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2012 में 1,744 करोड़ रुपये हो गया।

इसने अपनी ऑडिट कमेटी के एक प्रमुख सदस्य का स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 23 के रिजल्ट भी जारी नहीं किए हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement