facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SpiceJet का बकाया के निपटान के लिए एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा के साथ समझौता

SpiceJet ने मंगलवार को बयान में कहा कि समझौते की शर्तें एयरलाइन को प्रमुख देनदारियों के निपटान में मददगार होंगी।

Last Updated- March 26, 2024 | 4:24 PM IST
SpiceJet successfully settles $23.39 million dispute with Aircastle, Wilmington Trust SpiceJet ने एयरकैसल, विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ 2.339 करोड़ डॉलर का विवाद सफलतापूर्वक सुलझाया

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 9.01 करोड़ डॉलर (755 करोड़ रुपये) की देनदारी के निपटान के लिए एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (ईडीसी) के साथ समझौता किया है। एयरलाइन ने 2011 में 15 विमानों की खरीद के लिए कर्ज लिया था। यह बकाया उसी से जुड़ा है।

स्पाइसजेट ने मंगलवार को बयान में कहा कि समझौते की शर्तें एयरलाइन को प्रमुख देनदारियों के निपटान में मददगार होंगी। इससे एयरलाइन का बही-खाता मजबूत होगा। समझौते के तहत स्पाइसजेट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा द्वारा वित्तपोषित 13 क्यू400 विमानों का पूर्ण स्वामित्व हासिल करेगी। इससे एयरलाइन की परिचालन क्षमता और बेड़े का प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी।

स्पाइसजेट करीब 9.01 करोड़ डॉलर की बकाया देनदारियों के निपटान के लिए एक व्यापक निपटान राशि का भुगतान करेगी। इसमें कहा गया है कि इस समझौते से स्पाइसजेट को 6.83 करोड़ डॉलर (567 करोड़ रुपये) की बचत होगी।

Also read: Adani Group ने खरीदा गोपालपुर पोर्ट…हासिल की 95% हिस्सेदारी, शापूरजी ग्रुप से इतने में हुई डील

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हम ईडीसी के साथ समझौते पर पहुंच गए हैं। इस महत्वपूर्ण कदम से हमें अपने बही-खाते को मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ एयरलाइन ने कहा कि कुल विमानों में से बारह क्यू400 वर्तमान में बंद हैं। उनके नवीनीकरण और सेवा में वापसी से स्पाइसजेट को कई क्षेत्रीय और उड़ान मार्गों पर सेवाएं शुरू करने में मदद मिलेगी।

First Published - March 26, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट