facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet ने एयरकैसल, विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ 2.339 करोड़ डॉलर का विवाद सफलतापूर्वक सुलझाया

Advertisement

इससे कुछ दिन पहले उसने अमेरिका स्थित विमान पट्टा देने वाली कंपनी बीबीएएम के साथ भी इसी तरह का विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया था।

Last Updated- October 15, 2024 | 11:47 AM IST
Spicejet Q2FY26 results

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दो विमान पट्टादाताओं एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को सफलतापूर्वक सुलझाने की मंगलवार को घोषणा की। इससे कुछ दिन पहले उसने अमेरिका स्थित विमान पट्टा देने वाली कंपनी बीबीएएम के साथ भी इसी तरह का विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया था।

विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि समझौते के तहत दोनों पक्ष संबंधित सभी मुकदमे और विवाद उचित मंचों पर वापस लेंगे। बयान में कहा गया, स्पाइसजेट ने एयरकैसल (आयरलैंड) डेजिग्नेटेड एक्टिविटी कंपनी और विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) लिमिटेड के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को ‘‘सफलतापूर्वक’’ सुलझा लिया है।

इसके तहत कुल 50 लाख डॉलर का भुगतान किया गया। साथ ही कुछ विमान इंजनों से संबंधित समझौता भी किया गया है। इसमें कहा गया, दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिये इस समझौते पर पहुंचे हैं तथा मामले को अदालत के बाहर सुलझाने का विकल्प चुना है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हमने एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ लंबे समय से जारी विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस और अन्य महत्वपूर्ण समझौतों के साथ स्पाइसजेट अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अधिक मजबूत भविष्य के लिए आधार तैयार करने में लगी है।’’

Also read: Garuda Construction के शेयरों की बाजार में शानदार एंट्री, निवेशकों को मिला 10% का लिस्टिंग गेन

स्पाइसजेट ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी बैबकॉक एंड ब्राउन एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट (बीबीएएम) के साथ 13.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की गत बुधवार को घोषणा की।

विमानन कंपनी ने बयान में कहा था, होराइजन एविएशन 1 लिमिटेड, होराइजन II एविएशन 3 लिमिटेड और होराइजन III एविएशन 2 लिमिटेड के साथ 13.18 करोड़ डॉलर (1,107 करोड़ रुपये) का विवाद 2.25 करोड़ डॉलर में सुलझा लिया गया है। ये सभी पट्टेदार बीबीएएम के प्रबंधन के अधीन हैं।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement