facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पाइसजेट परिचालन विस्तार के लिए लेगी 10 और विमान

Advertisement

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार 27 फरवरी तक स्पाइसजेट के 33 विमान परिचालन में थे और बेड़े के 22 विमान परिचालन से बाहर थे।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:11 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि उसने गर्मियों में परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए 10 विमान पट्टे पर लेने की योजना बनाई है। विमानन क्षेत्र में समर शिड्यूल मार्च के आखिरी रविवार से शुरू होता है और अक्टूबर के अंतिम रविवार तक रहता है।

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार 27 फरवरी तक स्पाइसजेट के 33 विमान परिचालन में थे और बेड़े के 22 विमान परिचालन से बाहर थे। किफायती सेवा मुहैया कराने वाली यह एयरलाइन अभी में हर सप्ताह करीब 1,362 उड़ानें संचालित करती है जो एक साल पहले के मुकाबले 16 प्रतिशत कम हैं।

स्पाइसजेट को पिछली कई तिमाहियों से नकदी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उसे कई कानूनी मामलों से भी जूझना पड़ रहा है जिनमें पूर्व मालिक कलानिधि मारन, वित्तीय सेवा फर्म क्रेडिट सुइस, विमान पट्टेदाता और इंजन पट्टेदाताओं की देनदारी के मामले शामिल हैं।

विमानन कंसल्टेंसी फर्म सीएपीए इंडिया ने दिसंबर में कहा था कि स्पाइसजेट के कायाकल्प (नई पूंजी मिलने पर) से 2024 में भारतीय विमानन बाजार में बदलाव की संभावना है क्योंकि एयरलाइन अपने खड़े विमानों को फिर से परिचालन में लाएगी और प्रतिस्पर्धी रूप से सक्षम बनने के लिए कई विमानों को पट्टे पर भी लेगी।

11 जनवरी को इस संकटग्रस्त एयरलाइन के शेयरधारकों ने इक्विटी और वारंट के जरिये 2,241.5 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। निर्गम के तहत 58 इकाइयों को इक्विटी जारी कर 1,591.5 करोड़ रुपये और पांच अन्य इकाइयों को तरजीही आधार पर वारंट जारी कर 650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना शामिल थी।

744 करोड़ रुपये का पहला निवेश एयरलाइन में 26 जनवरी को आया था। स्पाइसजेट ने 22 फरवरी को इक्विटी और वारंट के तरजीही निर्गम के तहत 316 करोड़ रुपये का दूसरा निवेश आकर्षित किया।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement