facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिर से उड़ान भरेंगे SpiceJet के ठप खड़े 25 विमान, एयरलाइन ने जुटाए 400 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:56 AM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने 25 ठप खड़े विमानों को पुन: परिचालन में लाने पर काम कर रही है। इन विमानों को दुरुस्त कर परिचालन में लाने के लिए किफायती सेवा देने वाली एयरलाइन ने अबतक 400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

गो फर्स्ट द्वारा नकदी संकट की वजह से तीन दिन तक उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद स्पाइसजेट का यह बयान आया है। गो फर्स्ट ने इसके अलावा दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए भी आवेदन किया है।

स्पाइसजेट ने बुधवार को बयान में कहा कि 25 विमानों के पुनरुद्धार के लिए पैसा सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) और अन्य माध्यमों से जुटाया जाएगा। एयरलाइन के बेड़े में लगभग 80 विमान हैं। एयरलाइन 25 ठप खड़े बोइंग 737 और क्यू400 विमानों को फिर परिचालन में लाना चाहती है। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हम अपने ठप खड़े विमानों को जल्द सेवा में लाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि ईसीएलजीएस से मिले ज्यादातर वित्तपोषण का इस्तेमाल इस कार्य के लिए किया जाएगा। एयरलाइन पहले ही अपने ठप विमानों को परिचालन में लाने के लिए 400 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इससे एयरलाइन का राजस्व बढ़ सकेगा।

स्पाइसजेट ईसीएलजीएस के तहत पहले ही 500 करोड़ रुपये ले चुकी है। इससे पहले मंगलवार को गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने कहा था कि प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) द्वारा इंजन की आपूर्ति नहीं करने के कारण एयरलाइन ने अपने 28 विमानों को खड़ा कर दिया है। यह उसके बेड़े में शामिल विमानों का आधे से अधिक है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement