facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet की दिल्ली से शिलांग के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू, हफ्ते में इतने दिन मिलेगी सेवा

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 4:51 PM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली से शिलांग के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसका परिचालन सप्ताह में दो दिन होगा। एयरलाइन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-शिलांग उड़ान सेवा का परिचालन सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

इंडिगो और अलायंस एयर के बाद स्पाइसजेट शिलांग से अनुसूचित उड़ान शुरू करने वाली तीसरी एयरलाइन कंपनी बन गई है। शिलांग हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘शुक्रवार को दिल्ली से 18 यात्रियों को लेकर आई स्पाइसजेट की पहली उड़ान यहां उतरी। उसी विमान ने यहां से 12 यात्रियों के साथ वापसी की उड़ान भरी।’

उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवहन विभाग के सचिव एच खारमाल्कि और एमटीसी के प्रबंध निदेशक केएल नोंगब्री समेत कई अधिकारी मौजूद थे। स्पाइसजेट ने मेघालय की राजधानी शिलांग को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए जनवरी में राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) किया था। इससे पहले फ्लाई बिग एयरलाइन ने शिलांग-दिल्ली हवाई मार्ग पर उड़ान सेवा संचालित की थी लेकिन उसने MoU पिछले साल वापस ले लिया।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement