facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में SpiceJet की देसी बाजार में हिस्सेदारी घटकर रह गई केवल 3.1 प्रतिशत

Advertisement

इंडिगो की घरेलू बाजार हिस्सेदारी जून की 60.8 प्रतिशत के मुकाबले जुलाई में बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- August 19, 2024 | 10:26 PM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट की घरेलू यात्री बाजार में हिस्सेदारी जुलाई में घटकर केवल 3.1 प्रतिशत रह गई। जून में यह 3.8 प्रतिशत थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। नकदी की कमी झेल रही इस विमानन कंपनी ने जुलाई में 4,05,000 घरेलू यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया।

वैश्विक महामारी कोविड-19 देश भर में फैलने से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की थी। विमानन कंपनी पिछले छह साल से घाटे में चल रही है।

दूसरी तरफ बाजार की अग्रणी विमानन कंपनी इंडिगो ने जुलाई में अपनी स्थिति मजबूत की। इंडिगो की घरेलू बाजार हिस्सेदारी जून की 60.8 प्रतिशत के मुकाबले जुलाई में बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई। उसने जुलाई में 80.47 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान की।

अकासा एयर, जिसे पिछले छह महीने के दौरान बोइंग से कोई नया विमान नहीं मिला है, ने जुलाई में अपनी बाजार हिस्सेदारी में मामूली गिरावट देखी और यह घटकर 4.7 प्रतिशत रह गई जबकि जून में यह 4.8 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement