facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Spotify दुनिया भर में करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Advertisement

स्टॉकहोम स्थित Spotify साल 2023 में सितंबर तक 46.2 करोड़ यूरो यानी करीब 50 करोड़ डॉलर के शुद्ध घाटे में रही है।

Last Updated- December 04, 2023 | 5:33 PM IST
Spotify premium service hike

गीत-संगीत की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली कंपनी Spotify अपनी लागत कम करने और लाभ की स्थिति में पहुंचने के लिए दुनिया भर में लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इसके पहले जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई थी।

स्पॉटिफाई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डेनियल इक ने सोमवार को कंपनी के ब्लॉग पर 17 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरियों में यह कटौती ‘रणनीति’ के तहत की जा रही है जिसमें कम श्रमबल के साथ मुनाफे पर जोर दिया गया है। हालांकि इक ने अपनी पोस्ट में हटाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई।

लेकिन कंपनी के एक प्रवक्ता ने करीब 1,500 कर्मचारियों को दुनिया भर में हटाए जाने की पुष्टि की। स्टॉकहोम स्थित कंपनी साल 2023 में सितंबर तक 46.2 करोड़ यूरो यानी करीब 50 करोड़ डॉलर के शुद्ध घाटे में रही है। स्पॉटिफाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान कर्मचारियों, सामग्री और विपणन पर 2020 और 2021 में बड़े पैमाने पर निवेश किया था।

उसके लिए कंपनी ने सस्ती दरों पर कर्ज लिए थे लेकिन बाद में ब्याज दर बढ़ने से कंपनी की समस्याएं बढ़ने लगीं। इक ने भी अपनी पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा, “पिछले साल दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दीं। अब हम खुद को बहुत मुश्किल हालात में पा रहे हैं।

बीते एक साल में लागत घटाने की तमाम कोशिशों के बावजूद हमें लागत ढांचे पर खास ध्यान देने की जरूरत है।” महामारी के दौरान कारोबार में तेजी से विस्तार करने वाली कई अन्य प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों- अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और आईबीएम ने भी इस साल हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement