facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्प्राइट एग्रो ने पूरा किया 299 करोड़ का कृषि उत्पादों का आर्डर

Advertisement

31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में स्प्राइट एग्रो ने परिचालन से 165.17 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

Last Updated- July 02, 2025 | 5:59 PM IST
FARMER
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांट्रैक्ट खेती और ग्रीन हाउस तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली कृषि क्षेत्र की कंपनी स्प्राइट एग्रो लिमिटेड  ने  अहमदाबाद, गुजरात में स्थित ग्राहकों के लिए 299 करोड़ रुपये के कृषि कमोडिटी आपूर्ति ऑर्डर समय पर पूरा किया।  यह कंपनी के कृषि-व्यापार संचालन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इन उच्च-मूल्य वाले ऑर्डर के सफल समापन के साथ, स्प्राइट एग्रो अपनी मजबूत निष्पादन क्षमताओं, आपूर्ति श्रृंखला विश्वसनीयता और संस्थागत संबंधों को प्रदर्शित और पुख्ता करता है।

Also Read: शेयर इंडिया के साथ मिलकर प्रभाकर तिवारी शुरु करेंगे वेल्थटेक वेंचर प्रोजेक्ट ड्रोन

स्प्राइट एग्रो लिमिटेड ने अभयनाथ ट्रेडलिंक (102 करोड़ रुपये), सैज एंटरप्राइज (97 करोड़ रुपये) और लक्षम कॉमट्रेड (100 करोड़ रुपये) के लिए ऑर्डर पूरे किये हैं। इसमें कंपनी के थोक खरीद वर्टिकल के तहत कृषि वस्तुओं के विविध पोर्टफोलियो की डिलीवरी शामिल थी। तीनों ऑर्डर समय पर पूरे करने से उच्च मूल्य वाले घरेलू बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई। इन सौदों से इस साल कंपनी के वित्तीय नतीजों में सुधार होने और इसके मजबूत संचालन को दर्शाने की उम्मीद है, जिससे कंपनी की दीर्घकालिक विकास योजनाओं को बल मिलेगा।

31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में स्प्राइट एग्रो ने परिचालन से 165.17 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 के 72.58 करोड़ रुपये के राजस्व से 127 फीसदी सालाना आधार पर वृद्धि है। कंपनी ने 19.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में 11.62 करोड़ रुपये से 68.5 फीसदी साल-दर-साल वृद्धि है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि कंपनी का उच्च-मार्जिन कृषि-व्यापार संचालन को बढ़ाने और आपूर्ति क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

कंपनी नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश करके और रणनीतिक साझेदारी स्थापित करके अपने वैश्विक फुटप्रिंट का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का लक्ष्य मजबूत वितरण नेटवर्क बनाना है, जिससे वह व्यापक ग्राहक आधार को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद वितरित कर सके। इन प्रयासों के माध्यम से, स्प्राइट एग्रो आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना और वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement