facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SRAM & MRAM भारत में 30 हजार करोड़ रुपये के चिप प्लांट के लिए SK Hynix, GlobalFoundries से करेगी करार

Advertisement

SRAM & MRAM ग्रुप के चेयरमैन सैलेश लाचू हीरानंदानी ने बताया कि जॉइंट वेंचर (JV) में उनके समूह की हिस्सेदारी ज्यादा हो

Last Updated- August 13, 2023 | 5:55 PM IST
Semiconductor

अमेरिकी SRAM & MRAM ग्रुप भारत में 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित अपने चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और एक टेस्टिंग फैसिलिटी के लिए सेमीकंडक्टर मेकर्स एसके हाइनिक्स (SK Hynix) और ग्लोबल फाउंड्रीज (GlobalFoundries) के साथ बातचीत आखिरी चरण में है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कितनी होगी हिस्सेदारी?

SRAM & MRAM ग्रुप के चेयरमैन सैलेश लाचू हीरानंदानी ने बताया कि जॉइंट वेंचर (JV) में उनके समूह की हिस्सेदारी ज्यादा होगी। केंद्र से परियोजना के लिए मंजूरी लेने के वास्ते एक सप्ताह में आवेदन किया जाएगा।

हीरानंदानी ने कहा, ‘हम सिर्फ निवेशक साझेदार हैं। हम पहले से ही दक्षिण कोरिया की एसके हाइनिक्स (SK Hynix) के साथ बातचीत कर रहे हैं। भारत में वे हमारे साझेदार बनने जा रहे हैं। तकनीकी साझेदारों के पास सभी बौद्धिक संपदा (IP) हैं।’

SK Hynix टॉप-3 सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक?

SK Hynix टॉप तीन वैश्विक मेमोरी या स्टोरेज सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक है। SRAM & MRAM Group ने ओडिशा में एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और एक टेस्टिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

हीरानंदानी ने कहा, ‘मेरे उपाध्यक्ष उनके (ग्लोबल फाउंड्रीज) साथ संपर्क में हैं। हम ग्लोबल फाउंड्रीज को अपने साथ जोड़ सकते हैं।’

ग्लोबल फाउंड्रीज चिपें बनाती है और इसके ग्राहकों में क्वालकॉम (Qualcomm), मीडियाटेक (MediaTek), एनएक्सपी (NXP) आदि शामिल हैं।

SK Hynix और GlobalFoundries को ईमेल भेजकर इस संबंध में पूछा गया लेकिन खबर लिखने तक उनका कोई उत्तर नहीं मिला। ओडिशा सरकार ने पहले ही एसआरएएम एंड एमआरएएम समूह के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement