facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तनख्वाह में ठहराव, खर्चों पर लगाम — कंपनियों का फोकस अब मुनाफे पर

Advertisement

भारतीय कंपनियों की शुद्ध बिक्री में वेतन व्यय का हिस्सा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में घटकर 12 प्रतिशत रह गया।

Last Updated- May 09, 2025 | 10:48 PM IST
Jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राजस्व वृद्धि में नरमी की वजह से मार्जिन और आय को चोट पहुंचने से भारतीय कंपनियां अपनी कर्मचारी लागत तर्कसंगत बनाने पर विचार कर रही हैं। देश की सूचीबद्ध कंपनियों के संयुक्त वेतन व्यय में साल 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही) में एक साल पहले की तुलना में केवल 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो लगातार पांचवी तिमाही में एक अंक में वृद्धि है और कम से कम 17 तिमाहियों में सबसे धीमी दर है। तुलना करें तो इन कंपनियों के संयुक्त वेतन व्यय में वित्त वर्ष 24 की इसी तिमाही में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

हमारे विश्लेषण में शामिल 457 सूचीबद्ध कंपनियों ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के अपने परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन कंपनियों ने तिमाही के दौरान अपने कर्मचारियों पर संयुक्त रूप से करीब 2.46 लाख करोड़ रुपये खर्च किए है जबकि वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 2.45 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 2.38 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। हमारे विश्लेषण में 25 (26 अगर हम बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनैंस को भी शामिल कर लें, जो सूचकांक में भी शामिल है) कंपनियां ऐसी हैं जो बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक का हिस्सा हैं। इस ​​विश्लेषण की कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बुधवार को करीब 199.5 लाख करोड़ रुपये था जो उस दिन बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण का 47 प्रतिशत है। 

भारतीय कंपनियों की शुद्ध बिक्री में वेतन व्यय का हिस्सा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में घटकर 12 प्रतिशत रह गया जबकि पिछले साल यह 12.14 प्रतिशत और पांच साल का औसत 12.6 प्रतिशत था। विश्लेषकों के अनुसार वेतन वृद्धि में यह गिरावट अपेक्षा के अनुरूप है और यह शहरी खपत तथा वाहन जैसी वस्तुओं पर वैक​ल्पिक खर्चों में नजर आई मंदी में भी दिखती है।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement