facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Star India का शुद्ध लाभ 30.62% घटकर 1,272 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

स्टार इंडिया का कारोबार बढ़ा, ऑपरेशन आय 6.15% बढ़कर 19,857 करोड़ रुपये हुई

Last Updated- October 30, 2023 | 8:25 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

प्रसारण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्टार इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में 30.62 प्रतिशत घटकर 1,272.15 करोड़ रुपये रह गया। व्यवसाय अनुसंधान मंच टॉफलर को मिले आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में स्टार इंडिया की परिचालन आय 6.15 प्रतिशत बढ़कर 19,856.86 करोड़ रुपये हो गई।

इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में स्टार इंडिया का शुद्ध लाभ 1,833.81 करोड़ रुपये था जबकि उसकी परिचालन आय 18,704.66 करोड़ रुपये थी। अमेरिकी मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के स्वामित्व वाली स्टार इंडिया की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 20,698.64 करोड़ रुपये हो गई। इसके एक साल पहले इसकी कुल आय 19,058.04 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष में स्टार इंडिया का कुल खर्च 18,759.31 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 16.29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। स्टार इंडिया प्रसारण, टीवी चैनलों के विपणन एवं वितरण के साथ फिल्मों के निर्माण एवं वितरण से भी जुड़ी हुई है। यह भारत की अग्रणी मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी है और करीब 50 टीवी चैनलों का प्रसारण करती है।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 8:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement