facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Starbucks के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का इस्तीफा, Brian Niccol लेंगे कमान

Advertisement

Starbucks के मौजूदा सीईओ नरसिम्हन अपनी भूमिका से तत्काल प्रभाव से हट रहे हैं। उन्होंने मार्च, 2023 में स्टारबक्स का कार्यभार संभाला था।

Last Updated- August 14, 2024 | 6:44 AM IST
Starbucks
Representative image

मुश्किलों से गुजर रही बहुराष्ट्रीय कॉफी शृंखला स्टारबक्स ने मंगलवार को भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह ब्रायन निकोल को चेयरमैन एवं सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की।

स्टारबक्स ने एक विज्ञप्ति में कहा कि निकोल नौ सितंबर को अपनी नया दायित्व संभालेंगे। उस समय तक स्टारबक्स के मुख्य वित्त अधिकारी राहेल रग्गेरी अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगे। निकोल पिछले दो वर्षों में स्टारबक्स के सीईओ बनने वाले चौथे व्यक्ति होंगे। वह फिलहाल मैक्सिकन-प्रेरित खाद्य श्रृंखला चिपोटल के सीईओ हैं।

निकोल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘मैं स्टारबक्स में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं और हजारों समर्पित भागीदारों के साथ इस अविश्वसनीय कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद के अवसर के लिए आभारी हूं।’’

स्टारबक्स के मौजूदा सीईओ नरसिम्हन अपनी भूमिका से तत्काल प्रभाव से हट रहे हैं। उन्होंने मार्च, 2023 में स्टारबक्स का कार्यभार संभाला था।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 6:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement