facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Starbucks भारत में अपने 1000 स्टोर खोलेगी

Advertisement

Starbucks नई भारतीय अरेबिका कॉफी- मॉनसूनेद मालाबार भी पेश करेगी, जिसे इस साल के अंत तक भारत और अमेरिका में रिजर्व स्टोरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Last Updated- January 09, 2024 | 10:09 PM IST
Starbucks

अमेरिकी कॉफी चेन स्टारबक्स ने कहा है कि उसने भारत में 2028 तक 1,000 स्टोरों के परिचालन के साथ अपनी उपस्थिति दोगुनी से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी मौजूदा समय में 54 भारतीय शहरों में 390 से ज्यादा स्टोर चलाती है। इन शहरों में मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलूरु मुख्य रूप से शामिल हैं।

वर्ष 2028 तक 1,000 स्टोर के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कंपनी अपने कर्मियों की संख्या भी करीब दोगुनी कर 8,600 करेगी, क्योंकि उसने मझोले और छोटे शहरों में पहुंचने, हवाई अड्डों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने और ग्राहकों को चौबीसों घंटे स्टोर तक पहुंच उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

टाटा स्टारबक्स ने यह भी घोषणा की कि वह देश में इस साल के अंत तक अपना दूसरा स्टारबक्स ‘रिजर्व स्टोर’ खोलेगी। उसका पहला रिजर्व स्टोर मुंबई के फोर्ट में खोला गया। कंपनी नई भारतीय अरेबिका कॉफी- मॉनसूनेद मालाबार भी पेश करेगी, जिसे इस साल के अंत तक भारत और अमेरिका में रिजर्व स्टोरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टारबक्स रिजर्व कंपनी की बेहद खास स्टोर श्रृंखला है और इसके मेन्यू में काफी अलग कॉफी उपलब्ध होती हैं। स्टारबक्स के मुख्य कार्याधिकारी लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा, ‘पिछले 11 वर्षों के दौरान, भारतीय बाजार दुनिया में स्टारबक्स के सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक रहा है। बढ़ते मध्य वर्ग के साथ हम उभरते कॉफी परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं।’

स्टारबक्स कॉफी कंपनी ने भारत में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस के साथ 50:50 भागीदारी वाले संयुक्त उपक्रम के जरिये 2012 में प्रवेश किया था।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुनील डिसूजा ने कहा, ‘टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और स्टारबक्स ने शानदार सफर तय करते हुए भारत में कॉफी कल्चर को बढ़ावा दिया है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement