facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में स्टारलिंक केवल 20 लाख यूजर्स को दे सकेगा इंटरनेट कनेक्शन, BSNL पर नहीं पड़ेगा कोई असर: सरकार

Advertisement

सरकार ने कहा कि स्टारलिंक की महंगी सेवा और सीमित कनेक्शन से बीएसएनएल की ग्रामीण पहुंच और 4जी सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Last Updated- July 28, 2025 | 10:24 PM IST
Starlink india
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अरबपति कारोबारी ईलॉन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन भारत में सिर्फ 20 लाख उपयोगकर्ताओं को कनेक्शन दे सकती है। केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया स्टारलिंक की सेवा लेने वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम प्रति सेकंड 200 मेगाबाइट (200 एमबीपीएस) की स्पीड मिलेगी और इसके लिए उन्हें 3,000 रुपये हर महीने देने पड़ेंगे।

पेम्मासानी ने कहा कि सैटकॉम सेवा इतनी महंगी होने के कारण बीएसएनएल की सेवाएं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित नहीं होंगी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की समीक्षा बैठक के इतर उन्होंने कहा, ‘इससे दूरसंचार सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।’

पिछले एक साल में सरकार ने बीएसएनएल के लिए हर महीने एक टावर के हिसाब से 10 लाख 4जी टावर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों ही देश में ही विकसित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकारी दूरसंचार कंपनी देश भर में 4जी कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का लगातार समाधान कर रही है। पेम्मासानी ने कहा, ‘दो-तीन सालों में सब कुछ विकसित करना और उनका एकीकरण करना मुश्किल था। कुछ समस्याएं थीं और हमने उनमें से काफी हद तक सुलझा ली हैं। 90 फीसदी समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। हमारा लक्ष्य सभी को एक साथ लाना है।’

मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग बीएसएनएल के टावरों और बेस स्टेशनों के लिए पर्याप्त बिजली बैकअप की कमी तथा फिक्स्ड लाइन फाइबर कनेक्शन टूटने जैसे पुरानी समस्याओं को हल करने की दिशा में भी लगातार काम कर रहा है। 

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement