facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय दूरसंचार फर्मों को टक्कर देगी स्टारलिंक

Advertisement

भारत बड़ा बाजार है और अनुमान है कि 2030 तक करीब 8.5 से 10 करोड़ घरों में एफडब्ल्यूए होगा।

Last Updated- March 12, 2025 | 10:30 PM IST

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्टारलिंक के वितरण और विपणन के लिए एयरटेल के साथ गठजोड़ के ईलॉन मस्क के फैसले से मस्क को रिलायंस जियो के साथ मुकाबला करना पड़ सकता है। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली कंपनी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी योजना शुरू कर रही है। इसके जरिए वह 10 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंचना चाहती है।

अलबत्ता मस्क की स्टारलिंक को गृह मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत होगी और भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने से पहले सरकार से स्पेक्ट्रम भी खरीदना होगा। इसे किस तरह किया जाएगा, इसके लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिशों का इंतजार किया जा रहा है।

इसके अलावा मस्क की कंपनी किट बेचने और सेवाओं के विपणन तथा वितरण के लिए एयरटेल के साथ कई तरीकों से सहयोग करेगी। साथ ही वह इसी क्षेत्र में भारतीय दूरसंचार कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा भी करेगी। यह वन वेब के जरिये होगा जो देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की पेशकश करने की योजना बना रही है। मस्क की कंपनी भी धीमी शुरुआत के बाद अपना एफडब्ल्यूए कारोबार बढ़ाने की कोशिश करेगी।

जाहिर है अवसर बड़ा है और यही वजह है कि मस्क के लिए भारत में अपनी महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ाना समझदारी भरा है। भारत बड़ा बाजार है और अनुमान है कि 2030 तक करीब 8.5 से 10 करोड़ घरों में एफडब्ल्यूए होगा। एरिक्सन का अनुमान है कि भारत जल्द ही अमेरिका से आगे निकल जाएगा, जो एफडब्ल्यूए के 60 लाख ग्राहकों के साथ कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है।

देश के 1,700 से ज्यादा शहरों और कस्बों में जियो तथा एयरटेल के पास पहले से ही एफडब्ल्यूए के 30 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। बेशक स्टारलिंक के लिए चुनौती यह होगी कि वह एफडब्ल्यूए में जियो और एयरटेल दोनों के साथ-साथ सैटेलाइट ब्रॉडबैंड में एयरटेल के साथ भी अपने उत्पाद की कीमत प्रतिस्पर्धी रूप से तय करे।

भारतीय दूरसंचार कंपनियां एक महीने के लिए 599 की शुरुआती कीमत पर एफडब्ल्यूए की पेशकश कर रही हैं, जिसमें मुफ्त इंस्टॉलेशन भी शामिल है।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement