facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्टार्टअप ePlane मार्च 2025 तक विकसित करेगी ई-एयर टैक्सी प्रोटोटाइप, एक चौथाई घट जाएगा सफर का समय

स्टार्टअप की वेबसाइट के अनुसार ई-प्लेन से उस स्थान तक पहुंचने में मात्र 14 मिनट लगेंगे, जहां निजी वाहन से पहुंचने में 60 मिनट लगते हैं।

Last Updated- April 28, 2024 | 10:08 PM IST
Startup ePlane will develop e-air taxi prototype by March 2025 स्टार्टअप ePlane मार्च 2025 तक विकसित करेगी ई-एयर टैक्सी प्रोटोटाइप

चेन्नई स्थित स्टार्टअप ईप्लेन अगले साल मार्च तक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी का प्रमाणित प्रोटोटाइप विकसित करने की तैयारी कर रही है। ईप्लेन शहरी भीड़भाड़ को कम करने के तरीकों पर काम कर रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास से इनक्यूबेट की गई इस कंपनी का लक्ष्य आने वाले महीनों में अपने ड्रोन का व्यवसायीकरण करना है, जो 2-6 किलोग्राम का भार ले जा सकते हैं।

ईप्लेन कंपनी के संस्थापक और सीईओ सत्य चक्रवर्ती ने कहा कि स्टार्टअप एक ईवीटीओएल (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग) विमान विकसित कर रहा है। शुरुआत में यह तीन या चार सीटों वाला विमान होगा, जिसे एयर एम्बुलेंस में बदला जा सकता है।

चक्रवर्ती ने बताया, ‘अगले साल मार्च तक हम पहला प्रमाणित प्रोटोटाइप विकसित करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्रमाणन प्राप्त करने में कुछ और साल लगेंगे।’

स्टार्टअप की वेबसाइट के अनुसार ई-प्लेन से उस स्थान तक पहुंचने में मात्र 14 मिनट लगेंगे, जहां निजी वाहन से पहुंचने में 60 मिनट लगते हैं। कंपनी का मकसद ईवीटीओएल के जरिये शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करना है।

First Published - April 28, 2024 | 10:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट