facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्ट अप इंडिया के लिए गैर लाभकारी कंपनी हो

Advertisement

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम की पहलों के लिए उद्योग के नेतृत्व में एक गैर-लाभकारी कंपनी बनाने का प्रस्ताव रखा।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:42 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम की सभी पहलों और निकायों के लिए एक गैर लाभकारी कंपनी स्थापित करने का सुझाव दिया। मंत्री ने कहा कि इस कंपनी का नेतृत्व इंवेस्ट इंडिया की तरह उद्योग कर सकता है। इंवेस्ट इंडिया निवेश को बढ़ावा देने वाला प्रमुख निकाय है।

उन्होंने स्टार्टअप से राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (एनएसएसी) को नई कंपनी के दायरे में लाने या एक गैर लाभकारी कंपनी स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कदम को उठाने से उद्योग अधिक स्वतंत्र हो पाएगा।

नई कंपनी को हिस्सेदारियां देने से यूनिकॉर्न सशक्त होंगे और उन्हें पहचान मिलेगी। इससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने बताया, ‘मैंने कुछ दिन पहले फैसला लिया है। मेरे विचार से यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है। कृपया सेक्शन आठ को तय करें ताकि राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार काउंसिल नए स्टार्ट कंपनी के तहत आ सके।’

मंत्री ने भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री (भास्कर) के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल स्टार्टअप के सेंट्रल हब के रूप में कार्य करेगा। इसमें स्टार्टअप, निवेशक, सेवा प्रदाता और सरकारी निकाय संहयोग करने के साथ विचार का आदान प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी डेटा को एक जगह से भेजा जाए।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement