facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप WayCool का 2024-25 तक 6,000 करोड़ रुपये की यूनिट बनने का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 2:32 PM IST
Six steps to improve your credit or CIBIL score, check steps below

आईएफसी समर्थित वे-कूल फूड्स का अपने तेजी से बढ़ते खाद्य उत्पाद कारोबार के चलते वित्त वर्ष 2024-25 तक 6,000 करोड़ रुपये की इकाई बनने का लक्ष्य है। वे-कूल कृषि वाणिज्य स्टार्टअप कंपनी है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का राजस्व 2,000 करोड़ रुपये रहा है।

वाहन उद्योग के दिग्गज कार्तिक जयरामन और अशोक लेलैंड के पूर्व प्रमुख विनोद दसारी के पुत्र संजय दसारी ने वर्ष 2015 में चेन्नई में वे-कूल की स्थापना की थी। इसकी स्थापना एक सामाजिक उद्यम और कृषि-तकनीक कंपनी के रूप में की गई थी।

बाद में यह विभिन्न ब्रांड मसलन मधुरम, डेजी फ्रेश, लेक्सोटिक, किचनजी और फ्रेशी के साथ कई कृषि उत्पाद और रेडी-टू-कुक बाजार में भी उतर गई। इन ब्रांड का पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में कंपनी के 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व में लगभग 25 प्रतिशत तक का योगदान रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत था।

वे-कूल के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक जयरामन को वित्त वर्ष 2024-25 तक इसके 35-40 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी का 6,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाली इकाई बनने का लक्ष्य है।

जयरामन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘हमने बीते वर्ष में 2,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। इसमें से 25 प्रतिशत ब्रांडेड उत्पादों और तीसरे पक्ष वितरण शुल्क (रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले उत्पादों वाली कंपनियों.. एचयूएल, आईटीसी और नेस्ले तथा अन्य) से आया है।’’

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement