facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Startup: जेस्टनी के संस्थापक नई फिनटेक कंपनी SwiffyLabs शुरू करेंगे

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म स्विफी लैब्स में निवेश करेगी

Last Updated- January 09, 2024 | 10:16 PM IST
SwiffyLabs

अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें (BNPL) जैसी सुविधा देने वाली कंपनी जेस्टनी के संस्थापक लिजी चैपमैन और आशिष अनंतरामन नई स्टार्टअप कंपनी स्विफी लैब्स शुरू करने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह एक बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) फिनटेक कंपनी है जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करेगी।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया को कंपनी में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म निवेश करेगी। यह कवायद जेस्टमनी के बंद होने के एक महीने बाद शुरू की गई है।

इससे पहले कंपनी को फिर से शुरू करने की असफल कोशिश की गई थी। चैपमैन और अनंतरामन ने मई 2023 में जेस्टमनी से इस्तीफा दे दिया था।

उनका नए उद्यम का मकसद वित्तीय संस्थानों को एम्बेडेड फाइनैंस और इनवॉयस फाइनैंसिंग जैसे नए जमाने के उत्पादों को पेश करने में मदद करना और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर (DPI) का लाभ उठाना है।

इस बारे में जानकारी के लिए स्विफी लैब्स के संस्थापक चैपमैन और जियो प्लेटफॉर्म को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement