facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप का आय पर ध्यान देना, प्रॉफिट को नजरअंदाज करना पोंजी योजना जैसा बर्ताव: मूर्ति

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 7:44 PM IST
Narayana Murthy

स्टार्टअप का मुनाफे को नजरअंदाज करते हुए आय बढ़ाने पर अधिक ध्यान देना और इस तरह अपना मूल्यांकन बढ़ाने पर जोर देना किसी ‘पोंजी योजना’ जैसा बर्ताव है। इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने गुरुवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस तरह के चलन को बढ़ावा देने का दोष ‘परिपक्व’ उद्यम पूंजी कोष और कंपनी के निदेशक मंडल पर है, न कि युवा उद्यमियों पर।

मूर्ति ने नासकॉम के एक कार्यक्रम में कहा कि लंबी अवधि के लाभों के लिए खुद इंफोसिस को बेहद कठिन फैसले करने पड़े। उन्होंने उद्यम पूंजी कोषों को हालात के बारे में बोलने के लिए खुला और ईमानदार रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि बार-बार वित्त पोषण के चक्र के साथ बढ़ते मूल्यांकन का क्रम तब तक चलता है, जब तक कि कोई झटका नहीं लगता और फिर सब कुछ नीचे गिर जाता है।

वैश्विक आर्थिक माहौल में नकारात्मकता के बीच आईटी कंपनियों की मांग पर पड़े असर के बारे में मूर्ति ने संवाददाताओं से कहा कि कठिनाइयों के वक्त भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को हमेशा फायदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि चैटजीपीटी जैसे कृत्रिम मेधा मंच से भारत में आईटी नौकरियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement