facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टेटिक ने ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए NPCL के साथ की साझेदारी

Advertisement

समझौता ज्ञापन (एमओयू) भारतीय ई-मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा बदलाव अभियान का नेतृत्व करने की दिशा में स्टेटिक के हालिया प्रयासों में शामिल है।

Last Updated- September 22, 2023 | 2:38 PM IST
Sales of electric vehicles increased by 26.5 percent this year, but the target of selling 20 lakh vehicles is still far away इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 26.5 फीसदी बढ़ी, मगर 20 लाख गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य अभी भी दूर

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग (EV Charging) सेवा प्रदाता स्टेटिक ने राष्ट्रीय राजधानी के पास ग्रेटर नोएडा में आवासीय परिसरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन (एमओयू) भारतीय ई-मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा बदलाव अभियान का नेतृत्व करने की दिशा में स्टेटिक के हालिया प्रयासों में शामिल है।

यह भी पढ़ें : Piaggio प्रीमियम टू व्हीलर सेगमेंट में करेगी विस्तार, Aprilia RS 457 के जरिए मोटरसाइकिल सेगमेंट में किया प्रवेश

स्टेटिक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अक्षित बंसल ने कहा, ‘‘ हम न केवल भारत में सबसे बड़े ईवी चार्जिंग नेटवर्क का निर्माण कर रहे हैं, बल्कि हम अपने सभी परिचालन क्षेत्रों में भरोसेमंद ईवी चार्जिंग स्टेशन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर समाधान भी पेश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि एनपीसीएल ने हमारे उन्नत मानकों, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और किसी भी परिमाण के ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना तथा संचालन के लिए कुशल कार्यबल में उनके विश्वास के कारण हमारे प्रस्ताव का समर्थन किया है। ’’

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement