facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steelbird तमिलनाडु में लगाएगी नया प्लांट, 250 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा, ‘‘हम यह प्लांट दक्षिण भारत के विभिन्न ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) की मांग को पूरा करने के लिए लगाना चाहते हैं।’’

Last Updated- October 22, 2023 | 3:57 PM IST
Steelbird

प्रमुख हेलमेट कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया (Steelbird Hi-tech India) तमिलनाडु के होसुर में अपना एक नया प्लांट लगाने की योजना बना रही है। कंपनी इस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के लिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षमता बढ़ाने पर ध्यान

कंपनी बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर अपनी क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। हाल ही में स्टीलबर्ड ने बद्दी (हिमाचल प्रदेश) और नोएडा में चार-चार प्लांट हैं।

कंपनी दो साल में होसुर प्लांट के जरिए प्रतिदिन 20,000 से अधिक यूनिट का उत्पादन हासिल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें : अपनी SUV सीरीज के लिए नया पेट्रोल इंजन विकसित कर रही है Tata Motors

स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कही ये बात

स्टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम यह प्लांट दक्षिण भारत के विभिन्न ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) की मांग को पूरा करने के लिए लगाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती चरण में हम इस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। दो साल में इस प्लांट में कुल 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’’ कपूर ने कहा कि इस संयंत्र के अगले दो साल में चालू होने की उम्मीद है। कारखाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है।

मौजूदा प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने पर फोकस

इसके अलावा, स्टीलबर्ड बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में अपने मौजूदा प्लांट की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी का भी विस्तार कर रही है। इसके लिए 105 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर निर्धारित किया गया है। इसके बाद कंपनी वहां अपनी उत्पादन क्षमता को 20,000 यूनिट प्रतिदिन से बढ़ाकर 50,000 यूनिट प्रतिदिन कर पाएगी।

यह भी पढ़ें : मातिज कार बेचने वाली कंपनी करेगी कमबैक! EV पर चढ़ भारत लौटेगी Daewoo

कपूर ने कहा, ‘‘विस्तार का काम पहले ही शुरू हो चुका है और हमारा इस वित्त वर्ष में एक करोड़ हेलमेट के उत्पादन का लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा कि अगले साल के अंत तक कंपनी की योजना कुल उत्पादन को 1.5 करोड़ हेलमेट तक पहुंचाने की है।

हेलमेट पहने के नियम से मांग बढ़ने की उम्मीद

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा देश में हेलमेट पहनने के कानून को सख्ती से लागू करने से डोमेस्टिक मार्केट में हेलमेट की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

कपूर ने बताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का कारोबार 554 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, ‘‘2026-27 तक हमारा कारोबार 1,300 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू जाएगा।’’

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement