facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sterlite Power को अप्रैल-दिसंबर में मिले 3,800 करोड़ रुपये के ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 3:50 PM IST
electricity consumption

स्टरलाइट पावर (Sterlite Power) को चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर) में 3,800 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। यह पिछले साल की समान अवधि मुकाबले 90 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों उसकी ‘समाधान’ कारोबार इकाई को ये ऑर्डर मिले हैं। यह पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है।

स्टरलाइट पावर एक अग्रणी बिजली पारेषण डेवलपर और समाधान प्रदाता कंपनी है। बयान में कहा गया है कि प्राप्त हुए नए ऑर्डर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल), मेघालय पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमईपीटीसीएल) और पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईटीसीएल) जैसे राज्य उपक्रमों के 132 केवी, 220 केवी और 400 केवी के मौजूदा बिजली पारेषण लाइनों के उन्नयन के लिए के लिए हैं।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के लिए कंपनी 66 केवी, 132 केवी, 220 केवी और 400 केवी के राज्य के मौजूदा ट्रांसमिशन नेटवर्क के ‘फाइबराइजेशन’ के लिए ओपीजीडब्ल्यू की आपूर्ति और स्थापना करेगी। कंपनी ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईटीसीएल) और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) जैसे राज्य उपक्रमों को अति उच्च वोल्टेज (ईएचवी) केबलों की आपूर्ति के लिए रणनीतिक ऑर्डर भी हासिल किए हैं।

स्टरलाइट पावर के भारत में पारेषण कारोबार के निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष अग्रवाल ने बयान में कहा, ‘‘तेजी से बढ़ती आबादी, बढ़ती मांग और पुराने बुनियादी ढांचे के कारण बढ़ते दबाव का सामना करने वाली बिजली उपक्रमों को इनके उन्नयन की तत्काल आवश्यकता है।’’

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement