facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa में हड़कंप ! आखिर क्यों एक के बाद एक पांच बड़े अधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:12 PM IST
नायका ने डॉट एंड की में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत की Nykaa increases its stake in Dot&Key to 90 percent
BS

नायिका के एक अ​धिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी के पांच अ​धिकारियों ने इस्तीफा दिया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कंपनी शेयर की लगातार घट रही कीमत से पैदा हुई अनि​श्चितता के बीच अ​धिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंपे हैं।

नायिका से इस्तीफा देने वालों में मुख्य वा​णि​ज्यिक परिचालन अ​धिकारी मनोज गांधी, फैशन खंड के मुख्य व्यावसायिक अ​धिकारी गोपाल अस्थाना, और थोक बिक्री व्यवसाय के मुख्य कार्या​धिकारी विकास गुप्ता भी शामिल हैं।

नायिका के फैशन खंड के ऑन्ड ब्रांड्स व्यवसाय की उपाध्यक्ष शुचि पंड्या और फैशन यूनिट में उपाध्यक्ष (फाइनैंस) ललित पृथी ने भी इस्तीफा दिया है।

नायिका के एक अ​धिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें लगता है कि इनमें से कुछ मध्यम स्तर के अ​धिकारियों द्वारा कंपनी को छोड़ना सालाना अप्रेजल और बदलाव प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें ऐसे लोग कंपनी से जाना पसंद करते हैं जो अन्य अवसरों की तलाश में रहते हैं।

गांधी, अस्थाना और गुप्ता ने अपने इस्तीफों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। नायिका सौंदर्य क्षेत्र में टाटा समूह और रिलायंस के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement