facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फौरन टिकट बुकिंग रोके Go First, DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 4:19 PM IST
Go First

विमानन नियामक (DGCA) ने सोमवार को संकटग्रस्त गो फर्स्ट को अगले आदेश तक टिकटों की बुकिंग और बिक्री तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि DGCA ने विमान नियम, 1937 के प्रावधानों के तहत गो फर्स्ट को एक सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय तरीके से सेवा के ऑपरेशन को जारी नहीं रख पाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इससे पहले, एयरलाइन ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री को सस्पेंड कर दिया था और 12 मई तक उड़ानें रद्द कर दी थीं। गो फर्स्ट ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के सामने स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही (voluntary insolvency resolution proceedings) के लिए एक याचिका दायर की है, जिसको लेकर अभी कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है।

Also read: रेलवे ने अप्रैल में बढ़ाई कोयले की ढुलाई, बिजली संकट से बचने की हो रही तैयारी

बता दें कि एयरलाइन को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टिकटों की बुकिंग और बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। उसके द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर उसके एयर ऑपरेटर्स सर्टिफिकेट (AOC) को जारी रखने पर फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement