facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनि​श्चितताओं के बीच इन्फोसिस का दमदार प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 10:50 PM IST
Infosys Q4 Results

आईटी दिग्गज इन्फोसिस ने कमजोर समझी जाने वाली दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2023 की) में राजस्व और मुनाफे, दोनों के मोर्चे पर अनुमानों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

विश्लेषकों ने इन्फोसिस का राजस्व 37,838 करोड़ रुपये और मुनाफा 6,470 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था, लेकिन इस आईटी कंपनी ने तीसरी तिमाही के दौरान 38,318 करोड़ रुपये राजस्व और 6,586 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया है। मार्जिन के मोर्चे पर, कंपनी ने पिछली तिमाही के मुकाबले 21.5 प्रतिशत का सपाट परिचालन मार्जिन दर्ज किया।

स्टॉक एक्सचेंजों पर यह शेयर शुक्रवार को शुरुआती कमजोरी से निकलने और 1.6 प्रतिशत तक चढ़कर बंद होने में सफल रहा। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2023 के राजस्व अनुमानों में संशोधन करने और मजबूत ऑर्डर प्रवाह की संभावना जताए जाने से इस शेयर को मदद मिली है।

अनुमानों के विपरीत, इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2023 की वृद्धि के अपने अनुमान को 15-16 प्रतिशत से बढ़ाकर 16-16.5 प्रतिशत कर दिया है और मार्जिन अनुमान 21-22 प्रतिशत के दायरे में रखा है।

विश्लेषकों का कहना है कि अन्य सकारात्मक बदलाव कंपनी द्वारा दर्ज की गई 3.3 अरब डॉलर की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) रही, जो 8 तिमाहियों में सर्वा​धिक है। वै​श्विक चिंताओं और कई वर्टिकलों में मंदी के बावजूद टीसीवी में इजाफा दर्ज किया गया।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के शोध प्रमुख संजीव होता ने कहा, ‘अनि​श्चित वृहद आ​र्थिक परिवेश अल्पाव​​धि से मध्याव​धि में अच्छे प्रदर्शन की राह प्रभावित कर सकता है, लेकिन इन्फोसिस के लिए अल्पाव​धि परिदृश्य मजबूत बना हुआ है।’

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘मजबूत सौदों और लागत अनुकूलन परियोजनाओं से इन्फोसिस को बाजार भागीदारी बढ़ाने में लगातार मदद मिलेगी। पिछले 12 महीनों में 10 अरब डॉलर की टीसीवी दर्ज की गई।’

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement