facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sudarshan Chemical ने जर्मनी की कंपनी खरीदी, शेयर 19 फीसदी चढ़ा

Advertisement

Sudarshan Chemical ने 1,180 करोड़ रुपये में ह्यूबेक समूह के ग्लोबल पिगमेंट बिजनेस का किया अधिग्रहण

Last Updated- October 11, 2024 | 11:13 PM IST
Sudarshan Chemical

पुणे की सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज ने जर्मनी के ह्यूबेक समूह के ग्लोबल पिगमेंट बिजनेस को खरीदने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए है। यह सौदा 1,180 करोड़ रुपये का है। इस घोषणा के बाद सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज (एससीआईएल) का शेयर 19.1 फीसदी उछलकर 1,208 रुपये पर और कंपनी का मूल्यांकन 8,359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

परिसंपत्ति व शेयर अधिग्रहण वाले इस सौदे से सुदर्शन केमिकल को अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और उसकी पहुंच ह्यूबेक की तकनीकी क्षमता के साथ-साथ यूरोप और अमेरिका में मजबूत उपस्थिति हो जाएगी।

विलय के बाद बनने वाली इकाई के पास व्यापक पिगमेंट पोर्टफोलियो, 19 ग्लोबल साइट और विशाखित परिसंपत्तियां होंगी। साल 2022 में ह्यूबेक क्लेरिएंट के साथ विलय के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पिगमेंट कंपनी बन गई थी। हालांकि समूह पिछले दो साल से बढ़ती लागत, इन्वेंट्री के मसले और ऊंची ब्याज दरों के चलते वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है।

सुदर्शन केमिकल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ह्यूबेक के अधिग्रहण से इन चुनौतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। सुदर्शन केमिकल के प्रबंध निदेशक राजेश राठी संयुक्त कंपनी की अगुआई करेंगे। इस सौदे के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य न्यायाधिकार क्षेत्र में दूसरे प्राधिकरणों से मंजूरी की दरकार होगी। यह सौदा नियामकों और सुदर्शन केमिकल के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 3-4 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

इस साल अभी तक सुदर्शन केमिकल का शेयर दोगुना से ज्यादा हो चुका है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया जबकि राजस्व 2,141 करोड़ रुपये रहा। जून 2024 में समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 41 करोड़ रुपये और राजस्व 580 करोड़ रुपये रहा। इस बीच, 2023 में ह्यूबेक समूह का समयुक्त टर्नओवर 87.9 करोड़ यूरो रहा जो पहले 106.9 करोड़ यूरो रहा था।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement